बॉम्बे हाई कोर्ट की औरंगाबाद बेंच ने सामाजिक कार्यकर्ताओं की शिकायतों के बावजूद एमआईटी समूह के निदेशक विश्वनाथ कराड और भाजपा विधायक रमेश कराड के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर ईडी को नोटिस जारी किया है. साथ ही कोर्ट ने ईडो को आय से अधिक संपत्ति मामले में बीजेपी विधायक रमेश कराड के खिलाफ जांच करने का आदेश दिया है. सामाजिक कार्यकर्ता विनायक कराड ने पुणे में एमआईटी समूह के निदेशक विश्वनाथ कराड के भतीजे भाजपा विधायक रमेश कराड सहित परिवार के पांच सदस्यों की बेहिसाब संपत्ति की जांच के लिए ईडी में शिकायत की थी. लेकिन ईडी की तरफ से उनके आवेदन पर विचार नहीं किया गया. बॉम्बे हाई कोर्ट ने भाजपा विधायक के खिलाफ ईडी जांच का आदेश दिया
27 Aug 2022 12:22AM,by: Imran Khan
भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एनवी रमना ने राजद्रोह कानून पर रोक लगाने, धनशोधन के फैसले की समीक्षा करने, पेगासस जासूसी और लखीमपुर खीरी मामलों की जांच का आदेश देने और शीर्ष अदालत में रिकॉर्ड 11 तथा उच्च न्यायालयों में 220 से अधिक न्यायाधीशों की नियुक्तियां सुनिश्चित करने सहित कई महत्वपूर्ण न्यायिक और प्रशासनिक फैसले लिये. अपने कार्यकाल के अंतिम दिन 48वें सीजेआई ने शीर्ष अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग सुनिश्चित करने के 2018 के फैसले पर अमल के तहत आज रस्मी पीठ की कार्यवाही की वेबकास्टिंग सुनिश्चित करके एक और उपलब्धि हासिल कर ली.
27 Aug 2022 12:22AM,by: Imran Khan
नोएडा: गौतमबुद्ध नगर के नोएडा सेक्टर-93बी ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी को शुक्रवार को तीन मामलों में जिला न्यायालय से जमानत मिल गई. जिला न्यायालय में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी ज्योत्सना सिंह ने सुनवाई के बाद बेल दी. इन मामलों में जमानत मिलने के बाद गैंगस्टर एक्ट में जमानत के लिए याचिका दायर कर दी गई. श्रीकांत त्यागी को मिली जमानत, मगर अभी जेल में ही कटेंगे रात
27 Aug 2022 12:22AM,by: Imran Khan
पटना : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने कहा कि विधानसभा में अवध बिहार चौधरी के स्पीकर बनने के बाद जेडीयू की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. आरजेडी को सिर्फ 5-6 विधायक चाहिए, स्पीकर उनका है. मांझी के चार लोग कभी भी पाला बदल सकते हैं. आरजेडी जेडीयू के केवल दो तीन विधायकों को भी तोड़ लेगा तो उनकी सदस्यता कोई खत्म नहीं कर सकता है, तो नीतीश कुमार अपनी पार्टी को बचाएं.
27 Aug 2022 12:22AM,by: Imran Khan
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि चुनाव में मुफ्त उपहार का वादा कर सत्ता में आने वाले राजनीतिक दलों को इन उपहारों पर होने वाले खर्च के लिए बजट में प्रावधान भी करना चाहिए. सीतारमण ने कई राज्यों में मुफ्त बिजली दिए जाने के वादों का जिक्र करते हुए कहा कि इन मुफ्त उपहारों का बोझ बिजली वितरण कंपनियों या उत्पादक कंपनियों पर नहीं डाला जाना चाहिए.
27 Aug 2022 12:22AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








