रेअर एंटरप्राइजेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) उत्पल सेठ ने मंगलवार को कहा कि राकेश झुनझुनवाला की कंपनी अन्य फर्मों के साथ भागीदारी और मूल्य सृजित करने की उनकी रणनीति को जारी रखेगी। जाने-माने निवेशक के निधन के बाद बीएसई में मंगलवार को आयोजित शोक सभा में सेठ ने झुनझुनवाला को दोस्त, दार्शनिक और मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि दो दशक से अधिक समय तक उनके साथ काम करना गर्व की बात है।
17 Aug 2022 12:55AM,by: Imran Khan
सरकार कृषि क्षेत्र में प्रौद्योगिकी और अवसंरचना के विकास पर ध्यान दे रही है। इससे गांवों में पढ़े-लिखे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को यह बात कही। तोमर ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) में व्याख्यानों की श्रृंखला के समापन कार्यक्रम में कहा कि इससे सिर्फ रोजगार के अवसर पैदा नहीं होंगे बल्कि किसानों को भी फायदा होगा और स्थायी समाधान ढूंढकर किसानों को समृद्ध किया जा सकेगा और कृषि को आधुनिक बनाया जा सकेगा।
17 Aug 2022 12:54AM,by: Imran Khan
दुनिया में मंदी (recession) की आहट सुनाई देने लगी है। इसके साथ ही दुनिया की कई बड़ी कंपनियों ने कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। इन लिस्ट में ताजा नाम दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी एपल (Apple) का जुड़ गया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की इस दिग्गज टेक कंपनी ने पिछले एक हफ्ते में करीब 100 कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को निकाल दिया है। साथ ही कंपनी ने नई भर्तियों की रफ्तार को भी कम कर दिया है। कंपनी का कहना है कि उसने खर्च में कटौती करने के लिए यह कदम उठाया है। अमेरिका में लगातार दो तिमाहियों में जीडीपी में गिरावट आई है। तकनीकी रूप से इसे मंदी कहा जाता है।
17 Aug 2022 12:54AM,by: Imran Khan
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन की तर्ज पर दिल्ली ‘फूड ट्रक’ नीति लाने वाला देश का पहला राज्य होग। सिसोदिया ने कहा कि सरकार उन स्थलों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है जहां ‘फूड ट्रक’ को जनता के लिए खड़े करने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने मंगलवार को संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की, जिसमें आगामी दिल्ली खरीददारी महोत्सव और ‘फूड ट्रक’ नीति पर ध्यान केंद्रित किया गया। जल्द ही ‘फूड ट्रक’ नीति लाएगी दिल्ली सरकार: सिसोदिया
17 Aug 2022 12:54AM,by: Imran Khan
एनडीए से नाता तोड़ने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर से नई सरकार का गठन हो गया है। 16 अगस्त को बिहार के राज्यपाल ने आरजेडी के 16, जेडीयू के 11, कांग्रेस के दो, हम के एक और एक निर्दलीय विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा जिस बात की हुई, वह थी विधायकों का समूह में शपथ लेना। इस दौरान सबकी नजर बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप के शपथ ग्रहण पर भी थी।
16 Aug 2022 09:24AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







