अन्य

Generic placeholder image

भरुच (गुजरात)। ईपीएफ खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। ईपीएफ विभाग ने सेवानिवृत होने वाले ईपीएस कर्मचारियो को उनके रिटायरमेंट के दिन ही पेंशन देने की पहल आरंभ की है। इसी क्रम में क्षेत्रीय पीएफ कार्यालय ने एक से 10 अगस्त के बीच 58 वर्ष की आयु पूरी करने वाले कुल 24 कर्मचारियों को उनके पेंशन भुगतान के आदेश जारी कर दिए हैं। क्षेत्रीय आयुक्त धनवंत सिंह ने बताया कि ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में ईपीएफओ ने सभी सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को रिटायरमेंट के दिन ही पेंशन जारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसकी शुरुआत गुजरात, पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश राज्यों मे पायलट आधार पर की गई है। इसके सफल होने के पश्चात इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा, जिससे पेंशनरों को उत्तम सेवा मिलेगी।।।।। क्षेत्रीय आयुक्त ने बताया कि सभी को पेंशन जारी करने का लक्ष्य “आजादी के अमृत महोत्सव” के समापन माह में तीन माह पहले निर्धारित किया गया था। इस लक्ष्य को पूरा करने में कार्यालय के 12 स्टाफ ने निरंतर संस्थान और ईपीएफ सदस्यों से संपर्क कर संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ।।। सेवानिवृत होने वाले लोग अपने दावे समय से कार्यालय में कराएं उपलब्ध क्षेत्रीय आयुक्त ने बताया कि यह “प्रयास” कार्यक्रम प्रति माह जारी रखा जाएगा। उन्होंने संस्थानों से आह्वान किया कि वे अपने सेवानिवृत होने वाले सदस्यों के पेंशन दावे प्राथमिकता के आधार पर कार्यालय में जमा कराएं, ताकि सभी को सेवानिवृति के दिन ही पेंशन सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नियोक्ताओं और पेंशनरों की पीएफ एवं पेंशन से जुड़े प्रश्नों के जवाब भी ईपीएफ अधिकारियो ने दिए। सभी नियोक्ताओं एवं पेंशनरों ने पीएफ विभाग की पहल की प्रशंसा करते हुए अपेक्षित सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान सेवा में रहते हुए सदस्य की मृत्यु होने वाले पी एफ सदस्यों के आश्रितों को ईडीएलआई के चेक भी बांटे।

16 Aug 2022 02:08AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

दिग्गज टेक कंपनी एपल को कैलिफोर्निया की संघीय अदालत से झटका लगा है। करीब एक दशक पुराने मामले में कैलिफोर्निया की संघीय अदालत ने कर्मचारियों के हक में फैसला सुनाया है। कैलिफोर्निया की एक संघीय अदालत के न्यायाधीश ने लगभग एक दशक पुराने मुकदमे में एपल कंपनी को 2.42 अरब रुपये (30.5 मिलियन डॉलर) भुगतान करने का आदेश दिया है। अदालत में दायर याचिका में दावा किया गया था कि कंपनी ने 15,000 एपल स्टोर कर्मचारियों को उनकी पाली (shifts) के बाद सुरक्षा जांच में समय गंवाने के लिए उन्हें भुगतान नहीं किया है। अब इस मामले में अदालत ने फैसला सुनाते हुए एपल कंपनी को सुरक्षा जांच में समय गंवाने वाले कर्मचारियों को 2.42 अरब रुपये भुगतान करने का आदेश दिया है।

16 Aug 2022 02:08AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला को साथ सुथरा बनाने के लिए नगर निगम शहर के कई वार्डों में मंगलवार से सफाई व्यवस्था में बदलाव करने जा रहा है। इस बारे में सैहब सोसायटी के सभी कर्मचारियों को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। निगम प्रशासन के अनुसार शहर के 12 वार्डों में मंगलवार से सुबह सीटी बजा घरों से कूड़ा एकत्र करने की मुहिम शुरू हो जाएगी। सुबह कूड़ा उठाने के लिए घरों पर आने वाले सैहब सोसायटी के कर्मचारी अब डोरबेल नहीं बजाएंगे, बल्कि सीटी बजाकर लोगों को अपने घरों के कूड़ेदान दरवाजे पर रखने के लिए कहेंगे। इससे सफाई व्यवस्था से जुड़े काम में तेजी आने की उम्मीद है। अभी सैहबकर्मी हर घर के दरवाजे पर जाकर डोरबेल बजाते हैं।

16 Aug 2022 02:08AM,
by: Imran Khan