गुजरात में 2002 दंगे के दौरान फर्जी दस्तावेज बनाकर साजिश रचने के मामले में गिरफ्तार तीस्ता सीतलवाड़ ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने गुजरात हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर 22 अगस्त को सुनवाई करेगा। जस्टिस यू यू ललित की बेंच इस मामले पर सुनवाई करेगी। सीतलवाड़ पर 2002 दंगों के मामलों में बेगुनाह लोगों फंसाने के लिए सबूत गढ़ने का आरोप है। जून में गुजरात पुलिस ने उन्हें मुंबई से गिरफ्तार किया था। अभी वह साबरमती केंद्रीय जेल में बंद हैं।
17 Aug 2022 03:24AM,by: Imran Khan
सुरक्षा बलों ने शोपियां के कुटपोरा में तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान आतंकियों ने सर्च पार्टी पर ग्रेनेड फेंके। सर्च पार्टी ने भी जवाबी कार्रवाई की। अंधेरे के कारण आतंकवादी भाग निकले। वहीं पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक घर के अंदर आतंकियों के ठिकाने का भंडाफोड़ किया। वहां से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
17 Aug 2022 03:24AM,by: Imran Khan
जालोर में शिक्षक की पिटाई से छात्र की मौत को लेकर सियासत जारी है। कम मुआवजे को लेकर भी नेता सीएम गहलोत पर सवाल उठा रहे थे। ऐसे में मंगलवार को छात्र के घर पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता छात्र के परिजनों को देने की घोषणा की है।
17 Aug 2022 03:24AM,by: Imran Khan
उत्तराखंड में करीब 110 लोगों में से एक व्यक्ति भांग से बने ड्रग्स का सेवन करता है। यह कुल जनसंख्या की 0.9 प्रतिशत आबादी है। प्रदेश का यह प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से 0.7 से भी अधिक है। ऐसे में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तीन वर्षों के भीतर प्रदेश को ड्रग्स मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। हालांकि, पुलिस इसमें कितनी कारगर होती है, यह तो आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन यह सरकार और पुलिस दोनों के लिए चिंता का विषय है।
17 Aug 2022 03:23AM,by: Imran Khan
पूरे भारत में मानसून के दूसरे चरण की बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। कई राज्यों में जहां बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं तो कई राज्यों में किसानों का राहत मिली है। इस बीच भारत मौसम विभाग(IMD) ने देश के 10 राज्यों में 20 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं कई इलाकों में बाढ़ का भी खतरा बढ़ा गया है।
17 Aug 2022 03:23AM,by: Imran Khan
हाल में मुंबई के एक शख्स ने जब खराब मौसम में घर जाने के लिए कैब एग्रीगेटर उबर (Uber) पर टैक्सी बुक की तो किराया देखकर उसके होश उड़ गए। 50 किलोमीटर के यात्रा के लिए उबर में किराया 3,000 रुपये से अधिक था। आखिर उसने कैब से घर जाने का इरादा छोड़ दिया। लेकिन नोएडा के एक शख्स के साथ तो हद हो गई। उसने दिल्ली एयरपोर्ट से अपने घर जाने के लिए 3,000 रुपये खर्च करने पड़े जबकि मौसम की कोई समस्या नहीं थी। जब उन्होंने टैक्सी बुक की तो किराया 1,143 रुपये दिखा रहा था लेकिन घर पहुंचने पर उसे 2,935 रुपये चुकाने पड़े।
17 Aug 2022 12:55AM,by: Imran Khan
महानगर गैस लि. (एमजीएल) ने पाइप के जरिये आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस (पीएनजी) और वाहन ईंधन के रूप में इस्तेमाल होने वाली सीएनजी की कीमतों में कटौती की है। सरकार द्वारा घरेलू स्तर पर उत्पादित प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बढ़ाए जाने के बाद कंपनी ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यह कदम उठाया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पीएनजी के दाम चार रुपये प्रति घनमीटर घटाकर 48.50 रुपये कर दिए गए हैं। वहीं सीएनजी के दाम छह रुपये किलोग्राम घटाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम किए गए हैं। महानगर गैस लि. ने पीएनजी, सीएनजी के दाम घटाए
17 Aug 2022 12:55AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









