दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति को वापस लेने का फैसला किया है. पुरानी नीति को फिर से बहाल करने का निर्देश दिया है. मौजूदा आबकारी नीति 31 जुलाई को खत्म हो रही है. नई आबकारी नीति का भाजपा और कांग्रेस द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है. बता दें कि 17 नवंबर 2021 को आबकारी नीति लागू हुई थी. जिसके तहत सभी वार्डों में अनिवार्य तौर पर तीन शराब की दुकानें खोलने का लक्ष्य रखा गया था.
30 Jul 2022 07:25AM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में दो नए जजों की विधिवत नियुक्ति कर दी गई है. केंद्र सरकार के अतिरिक्त सचिव ने राष्ट्रपति की अनुमति से शुक्रवार शाम अधिसूचना जारी की. सोमवार को जस्टिस राकेश मोहन पांडेय और जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल हाईकोर्ट में नए जज के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे. इससे पहले जजों की संख्या 14 थी, लेकिन इसी महीने 2 जजों के रिटायर होने के बाद यह संख्या 12 हो गई थी, लेकिन फिर दो नए जजों की नियुक्ति के बाद फिर से यह संख्या 14 हो गई है, हालांकि छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में 18 जजों का पद स्वीकृत है. छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिले नए जज, सोमवार को लेंगे शपथ
30 Jul 2022 07:25AM,by: Imran Khan
भिलाई जुनवानी के मित्तल अस्पताल पर लापरवाहीपूर्वक इलाज करने का आरोप लगा है. मरीज की मौत के बाद जब अस्पताल ने बिल थमाया तो परिजनों ने हंगामा करना शुरु किया. परिजनों का आरोप था कि अस्पताल में ना तो मरीज का इलाज हुआ और ना ही ठीक तरीके से बिल दिया गया. अब परिजन इस मामले की शिकायत स्वास्थ्यमंत्री से करने की बात कह रहे हैं. उधर अस्पताल प्रबंधन का इस मामले को लेकर कोई भी बयान नहीं आया है.
30 Jul 2022 07:25AM,by: Imran Khan
भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-20 मैच में 68 रनों से मात दी है. इस मैच में टीम की जीत के हीरो कप्तान रोहित शर्मा रहे, जिन्होंने 64 रनों की जबरदस्त पारी खेली. टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेवाजी करते हुए 190 रन बनाए, जवाब में वेस्टइंडीज 20 ओवर खेलकर 122 रन ही बना पाई. वेस्टइंडीज़ ने अपने 8 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन अंत में टीम इंडिया ने इस मैच को 68 रनों से जीता और पांच मैच की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली.
30 Jul 2022 07:17AM,by: Imran Khan
पश्चिम बंगाल में सामने आए टीचर भर्ती घोटाले को लेकर टीएमसी पर भाजपा समेत अन्य विपक्षी दल हमलावर है। दरअसल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल से निष्कासित पार्थ चटर्जी का दावा है कि उन्हें फंसाया गया है और इसके पीछे साजिश है। इस बयान को लेकर विपक्षी नेता सीएम ममता से जवाब मांग रहे हैं। वहीं, टीएमसी के सीनियर नेता सौगत रॉय का दावा है कि इस तरह की गतिविधियों की जानकारी ममता बनर्जी समेत पार्टी में किसी को नहीं थी।
30 Jul 2022 07:00AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









