संसद सत्र का पांचवां दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। दोनों सदनों में बार-बार हंगामे के बाद कामकाज सोमवार तक स्थगित कर दिया गया। हालांकि, हंगामे के बीच ही लोकसभा में भारतीय अंटार्कटिक विधेयक पारित कर दिया गया। राज्यसभा में प्रश्नकाल में सरकार ने कुछ सवालों के जवाब दिए। विपक्ष की ओर महंगाई और आवश्यक वस्तुओं पर बढ़ी जीएसटी पर चर्चा की मांग उठाई गई।
23 Jul 2022 01:14AM,by: Imran Khan
अनचाहा गर्भधारण रोकने की जरूरत के बावजूद दुनियाभर में 16 करोड़ महिलाओं और किशोरियों ने 2019 में गर्भनिरोधकों का इस्तेमाल नहीं किया। यह जानकारी प्रतिष्ठित विज्ञान पत्रिका लैंसेट में छपे एक शोध में सामने आई है, जो बीते पांच दशकों से गर्भनिरोधकों के इस्तेमाल पर जोर दिए जाने के बावजूद वैश्विक जमीनी हकीकत से रूबरू कराती है।
23 Jul 2022 01:14AM,by: Imran Khan
शेयर बाजार के भारी उतार-चढ़ाव के बीच कंपनियों ने निवेशकों की झोली भरी है। वित्तवर्ष 2022-23 में अब तक कुल 73 कंपनियों ने निवेशकों को बोनस दिया है। यह पिछले 12 वर्षों का रिकॉर्ड है। 2010 में 90 कंपनियों ने बोनस दिया था। इस साल बोनस घोषित करने का रिकॉर्ड 2018 को पीछे छोड़ सकता है। उस साल 78 कंपनियों ने बोनस दिया था। कोई भी कंपनी बोनस तब देती है, जब वह बेहतर मुनाफा कमाती है। बोनस देने वाली प्रमुख कंपनियों में इंडियन ऑयल, वरुण बेवरेजेस, टोरंट फार्मा, एयू स्माल फाइनेंस, आरईसी, अजंता फार्मा, इजी ट्रिप और अन्य हैं। वित्तवर्ष 2022 में कंपनियों का लाभ 22% बढ़ा है।
23 Jul 2022 01:14AM,by: Imran Khan
महाधिवक्ता कार्यालय में के रखरखाव और अनुरक्षण में हद दर्जे की लापरवाही बरतने की बात सामने आई है। दरअसल इस नौ मंजिला भवन में बिजली गुल होने की दशा में सप्लाई बाधित न होने देने के लिए दो जेनरेटर लगाए गए हैं। लेकिन, पता चला है कि स्थापना काल से अब तक ये दोनों डीजल जेनरेटर कभी उपयोग में लाए ही नहीं गए। अब लाखों रुपये की लागत वाले ये जेनरेटर भी अब बर्बाद हो गए हैं। बंद पड़े इन जेनरेटरों के नाम पर डीजल फूंका जाता रहा या नहीं, इसे लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
23 Jul 2022 01:14AM,by: Imran Khan
इंग्लैंड में भारतीय क्रिकेट को एक बड़ा सम्मान मिला है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम पर इंग्लैंड के स्टेडियम का नाम रखा जाएगा। लीसेस्टर क्रिकेट ग्राउंड का नाम शनिवार (23 जुलाई) को बदला जाएगा। ऐसा पहली बार हो रहा है कि इंग्लैंड में किसी स्टेडियम का नाम भारतीय क्रिकेटर के नाम पर रखा जा रहा हो।
23 Jul 2022 01:13AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









