अन्य

Generic placeholder image

पाकिस्तान की साउथ अफ्रीका पर जीत भारत समेत अन्य टीमों के लिए खतरा बन गई है। वर्ल्ड कप के पहले दो मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़ी पाकिस्तान की टीम ने पिछले दो मैच में अच्छी वापसी की है। भारत और जिम्बाब्वे से हारने के बाद बाबर आजम की टीम ने नीदरलैंड्स और साउथ अफ्रीका को धूल चटाई है। इस जीत के साथ पाकिस्तान 4 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में नंबर 3 पर पहुंच गया है। यहां गौर करने वाली बात पाकिस्तान का नेट रन रेट है। 4 मैच के बाद पाकिस्तान का नेट रन रेट +1.117 का है जो भारत (+0.730) और बांग्लादेश (-1.276) से बेहतर है। नेट रन रेट के मामले में ग्रुप-2 में सिर्फ साउथ अफ्रीका (+1.441) ही उनसे आगे है। क्यो भारत के लिए बनी पाकिस्तान की जीत खतरा?

04 Nov 2022 02:58AM,
by: Imran Khan