झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन गुरुवार को ईडी के समन पर तो पेश नहीं हुए, लेकिन इस बहाने भाजपा के लीडरशिप वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि मेरी ओर से कोई अपराध किया गया है तो फिर समन और नोटिस क्यों भेजे जा रहे हैं, आओ और मुझे गिरफ्तार कर लो। हेमंत सोरेन ने कहा, 'मुझे ईडी की ओर से आज के लिए समन जारी किया गया, जब छत्तीसगढ़ में मेरा आज आयोजन था। यदि मैंने कोई अपराध किया है तो फिर आकर मुझे गिरफ्तार कर लो। इसके लिए पूछताछ की क्या जरूरत है? ईडी ऑफिस के बाहर सुरक्षा क्यों बढ़ाई गई है। आप झारखंडियों से डरे हुए क्यों हैं?'
04 Nov 2022 01:18AM,by: Imran Khan
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा 2009 में लॉन्च किया गया रिसैट-2 (RISAT-2) उपग्रह ने संभावित प्रभाव बिंदु पर पृथ्वी के वायुमंडल में अनियंत्रित रूप से साढ़े 13 साल बाद फिर से प्रवेश किया। इसरो ने कहा कि केवल 300 किलोग्राम वजन के उपग्रह ने 30 अक्तूबर को जकार्ता के पास हिंद महासागर में संभावित प्रभाव बिंदु पर पृथ्वी के वायुमंडल में अनियंत्रित होने के बाद फिर से प्रवेश किया।
04 Nov 2022 01:18AM,by: Imran Khan
दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क ने ट्विटर अधिग्रहण करते ही सीईओ पराग अग्रवाल सहित तीन बड़े अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया। अब इस कंपनी के आधे कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार लटकी है। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वह चार नवंबर को 3,700 ट्विटर कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने वाले हैं।
04 Nov 2022 01:18AM,by: Imran Khan
जम्मू-कश्मीर में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले, केंद्र की भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर में लगभग 12 लाख पहाड़ी समुदाय को एसटी का दर्जा दे दिया है। यह कदम केंद्र शासित प्रदेश में भाजपा की चुनावी संभावनाओं को बढ़ावा देगा। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में अगले विधानसभा चुनावों में "50 प्लस मिशन" का लक्ष्य रखा है। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने पहाड़ी समुदाय को एसटी का दर्जा देने के लिए गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया।
04 Nov 2022 01:18AM,by: Imran Khan
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने इमरान ख़ान के कंटेनर पर हुई फायरिंग की निंदा की है. उन्होंने गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह को आईजी पुलिस और पंजाब के मुख्य सचिव से तत्काल रिपोर्ट मांगने के निर्देश दिए हैं. इमरान ख़ान पर हमले की प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने निंदा की
03 Nov 2022 12:55PM,by: Imran Khan
गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का इंतजार अब खत्म हो गया है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को गुजरात की चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया है। पहले राउंड का मतदान 1 दिसंबर को होगा और दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। इसके बाद 8 दिसंबर को चुनाव का नतीजा आएगा। इसी दिन हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों का भी ऐलान होना है, जहां 12 नवंबर को एक ही राउंड में वोटिंग होने वाली है। गुजरात चुनाव में 2007 से ही दिसंबर में चुनाव होता रहा है और दो राउंड में वोटिंग की परंपरा रही है।
03 Nov 2022 07:41AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









