ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने की रेस में भारतीय मूल के ऋषि सुनक दो चरण की वोटिंग के बाद सबसे आगे रहे, जबकि व्यापार नीति मंत्री पेनी मोर्डोंट दूसरे स्थान पर रहीं हैं। वहीं, महिला मंत्री मोर्डोंट को कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों के बीच कराए गए एक सर्वे में सबसे आगे बताया गया है। उन्हें ऋषि के पीएम बनने की राह में सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा है।
16 Jul 2022 01:53AM,by: Imran Khan
भारत ने अपनी सुरक्षा स्थिति को देखते हुए रूस से एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 की खरीददारी को अंजाम दिया. यह दुनिया का सबसे आधुनिकतम और सबसे अधिक प्रभावशाली एयर डिफेंस सिस्टम माना जाता है. रक्षा जानकारों का मानना है कि यह सिस्टम अमेरिकी सिस्टम से बेहतर काम करता है. लेकिन काटसा की वजह से अमेरिकी अधिकारियों ने भारत पर प्रतिबंध लगाए जाने की बात कही थी. भारत को राहत देने के लिए अमेरिका ने अपने कानून में किया संशोधन
16 Jul 2022 01:25AM,by: Imran Khan
केरल के कोच्चि में एनआईए की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से संबंधित मामले में दो व्यक्तियों को सात-सात साल के सश्रम कारावास, जबकि तीसरे शख्स को छह साल कैद की सजा सुनाई. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के विशेष न्यायाधीश अनिल के. भास्कर ने मामले में पहले और पांचवें दोषी -- मिदलाज (31) और हमसा (61) को सात-सात साल की कैद की सजा सुनाई. साथ ही, उन पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया.
16 Jul 2022 01:25AM,by: Imran Khan
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का पाकिस्तान के एक पत्रकार के साथ कथित संपर्क रहने के मुद्दे पर शुक्रवार को कांग्रेस पर प्रहार किया और एक तस्वीर का हवाला देते हुए दावा किया कि भारत में एक सम्मेलन के दौरान उन दोनों ने मंच साझा किया था. हामिद अंसारी के कार्यालय ने इसका खंडन किया है. उनकी ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वह अपने पुराने बयान पर कायम हैं. उन्होंने कहा था कि उनकी कभी भी उस पाकिस्तानी पत्रकार से मुलाकात नहीं हुई है.
16 Jul 2022 01:25AM,by: Imran Khan
खुफिया रिपोर्टों के बाद गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया है. अलर्ट में कहा गया है कि कट्टरपंथी तत्व कांवड़ यात्रा के दौरान अशांति पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं. खुफिया ब्यूरो की रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए, गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों से कहा है कि तीर्थयात्रियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले सभी मार्गों पर पुलिस की उपस्थिति और निगरानी बढ़ाई जाए.
16 Jul 2022 01:25AM,by: Imran Khan
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि एक महिला, जो कभी एक पुरुष के साथ रिश्ते में थी और स्वेच्छा से उसके साथ रह रही थी, वह उनके रिश्ते में खटास आने के बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज नहीं करा सकती है. शीर्ष अदालत ने सुनवाई के बाद अपीलकर्ता को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया.
16 Jul 2022 01:24AM,by: Imran Khan
राष्ट्रपति चुनाव में आदिवासी कार्ड खेलने वाली भाजपा शनिवार को उपराष्ट्रपति चुनाव पर अपने पत्ते खोलेगी। उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन के लिए पार्टी मुख्यालय में संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। चर्चा है कि इस चुनाव में भाजपा अगड़े वर्ग के किसी चेहरे पर भी दांव लगा सकती है।
16 Jul 2022 01:24AM,by: Imran Khan
प्रयागराज जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस के 16 जुलाई 2022 (शनिवार) को 38 वर्ष पूरे हो रहे हैं। यह ट्रेन इतने वर्षों से दिल्ली जाने वाणले यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन में शुमार है। तीन वर्ष पहले इसके 35 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक रहे राजीव चौधरी ने ‘मैं प्रयागराज एक्सप्रेस हूं’ शीर्षक से इसकी खूबियां बताई थीं।
16 Jul 2022 01:23AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









