अन्य

Generic placeholder image

तेलंगाना के एक शीर्ष बीजेपी नेता शुक्रवार को गीले कपड़ों में यह शपथ लेने के लिए एक मंदिर पहुंचे कि राज्‍य के बीजेपी प्रमुख के तौर पर वे तेलंगाना राष्‍ट्र समिति की सरकार को अस्थिर करने की किसी कोशिश में शामिल नहीं थे. वीडियोज में तेलंगाना के बीजेपी प्रमुख बांडी संजय को अपने ऊपर पानी उड़ेलते और मंदिर के पुजारी के समक्ष शपथ लेते हुए देखा जा सकता है. संजय ने इस दौरान सीएम के. चंद्रशेखर राव का इंतजार भी किया जिन्‍हें भी संजय ने ऐसा करने की चुनौती दी थी. यायाद्रि के इस न‍रसिम्‍हा स्‍वामी मंदिर का सीएम केसीआर द्वारा जीर्णद्धार कर नए सिरे से भी बनाया गया है, उन्‍होंने इसे गौरव के तौर पर प्रचारित-प्रसारित किया है. यह मंदिर मनुगोडे के बेहद नजदीक है जहां गुरुवार को उप चुनाव होने वाले हैं.

29 Oct 2022 01:17AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

तकनीकि तौर पर इसे रेडियोलॉजिकल डिस्पर्सल डिवाइस कहा जाता है। इसमें डायरेक्ट रेडियो एक्टिव कंटेंट नहीं होता। इसकी जगह रेडियो एक्टिव वेस्ट यानी विकिरण फैलाने वाले कचरे का इस्तेमाल किया जाता है। इनसे लोगों के मारे जाने का बहुत खतरा तो नहीं होता, लेकिन बीमारियां काफी फैला सकते हैं। इनमें कैंसर भी शामिल है। एटमी हथियारों से मीलों दूर तक तबाही होती है और चंद मिनट में ही लाखों लोग मारे जा सकते हैं। डर्टी बम इतना खतरनाक नहीं होता। एटमी हथियारों में यूरेनियम और प्लूटोनियम का प्योर मटेरियल होता है। डर्टी बम में एटमिक वेस्ट होता है। दूसरी बात इसका इस्तेमाल डायनामाइट के साथ किया जाता है। क्या होता है डर्टी बम

28 Oct 2022 01:19AM,
by: Imran Khan