अन्य

Generic placeholder image

पीएसी कॉलोनी निवासी सत्य प्रकाश सिंह व उनका पूरा परिवार बेटे अरुणव सिंह (17) की मौत के बाद टूट चुका है। पिता का कहना है कि बेटे ने गलती की थी तो उसे गोली मारने की जगह कोई और सजा दे देते। छात्रा के पिता ने एक बार भी शिकायत की होती तो वह स्वयं बेटे को कड़ी से कड़ी सजा देते। रुंधे हुए गले से पिता ने बताया कि परिवार में किसी भी सदस्य को इसकी भनक नहीं थी कि वह किसी लड़की से बातचीत करता है या उससे मिलने जाता है। वह सुबह टहलने जाया करता था और फिर दिनभर वह मां के साथ घर में ही रहता था। उनके परिवार को तो काफी देर बाद घटना की जानकारी हुई। सुबह सात बजे करीब उनकी पत्नी संध्या सिंह ने बेटे के मोबाइल पर कॉल की। तब किसी पुलिसकर्मी ने बताया कि उसे गोली लगी है. अरुणव के पिता बोले- बेटे की गलती थी तो दे सकते थे और कोई सजा

28 May 2022 01:02AM,
by: Imran Khan