हनुमान चालीसा विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनके घर पर हनुमान चालीसा पढ़ने में कोई समस्या नहीं है, लेकिन ‘दादागीरी’ बर्दाश्त नहीं की जाएगी. शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे ने भाजपा का नाम लिये बगैर उस पर निशाना साधा और दावा किया कि उन्हें हिंदुत्व सिखाने वाले उस वक्त ‘चूहे के बिल’ में छिपे थे, जब बाबरी मस्जिद गिराई गयी थी. उद्धव ने कहा, ‘‘अगर आप मेरे घर पर ‘हनुमान चालीसा’ पढ़ना चाहते हैं, आइए. लेकिन सही तरीके से आइए.’’ बता दें कि निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने उद्धव के घर के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था. इस पर मचे बवाल के बीच दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी और अरेस्ट कर लिया गया था.
26 Apr 2022 12:40AM,by: Imran Khan
मई महीने की शुरुआत होने वाली है और आरबीआई इस महीने पड़ने वाली छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। पूरे माह में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे और मई की शुरुआत में ही लगतार चार दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इसलिए बैंकिंग के काम के लिए घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें।
25 Apr 2022 03:55AM,by: Babuaa Desk
सांसद नवनीत राणा और उनके पति को आखिरकार जेल भेज दिया गया है. दोनों को बांद्रा कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया था, लेकिन कोरोना जांच के चलते जेल भेजे जाने में देरी हो रही थी. हालांकि अब दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें जेल भेजा गया है. सांसद नवनीत राणा और पति रवि की अलग-अलग जेल में कटी रात,
25 Apr 2022 01:19AM,by: Imran Khan
हाईकमान के फरमान के बाद भी कांग्रेस नेताओं की सक्रियता में एकजुटता नहीं दिख रही है। प्रदेश कांग्रेस के कई नेता भले ही सक्रिय हैं, लेकिन खुद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नजरें गड़ाए हुए हैं। ये नेता अपने विधानसभा क्षेत्र से बाहर निकलकर पार्टी के प्रचार का साहस नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस के एक कद्दावर नेता अपने विधानसभा क्षेत्र को हिमाचल प्रदेश का मॉडल बनाने का दावा कर रहे हैं। यह नेता भी क्षेत्र विशेष तक प्रचार करने में सीमित हैं।
25 Apr 2022 01:12AM,by: Imran Khan
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की चेतावनी के बाद मंत्रियों और नेताओें की धुकधुकी बढ़ गई है। धर्मशाला में पिछले दिनों मंत्रियों और विधायकों को नड्डा ने दोटूक कहा किसी का भी टिकट पक्का नहीं है। टिकट सर्वे के आधार पर तय किए जाएंगे। नौ अप्रैल को शिमला में रोड शो के बाद भी नड्डा ने चेताया था कि हिमाचल में भी दस से पंद्रह फीसदी तक टिकट कट सकते हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी ऐसा किए जाने का उदाहरण दिया था।
25 Apr 2022 01:11AM,by: Imran Khan
भारतीय संसद के मानसून सत्र में लोकसभा ने 18 से ज्यादा विधेयकों को औसतन 34 मिनट की चर्चा के साथ मंजूरी दे दी। पीआरएस इंडिया के आंकड़े बताते हैं कि अनिवार्य रक्षा सेवा विधेयक (2021) को लोकसभा में सिर्फ 12 मिनट की बहस के बाद मंजूरी मिल गई, जबकि दिवाला और दिवालियापन संहिता (संशोधन) विधेयक (2021) पर महज पांच मिनट बहस हुई। एक भी विधेयक को संसदीय समिति के पास नहीं भेजा गया। सभी विधेयक ध्वनिमत से पास हुए। संसद की कार्य उत्पादकता का आलम यह है कि वह इस साल के हालिया सत्र में तो 129 फीसदी आंकी गई, पर बहस की संसदीय परंपरा इस दौरान तकरीबन समाप्त हो गई। क्या संसद महज डाकघर बनकर रह गई है?
25 Apr 2022 01:07AM,by: Imran Khan
भारतीय स्टेट बैंक ने कोष पर सीमांत लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) में 15 आधार अंकों का इजाफा किया है, जो विभिन्न अवधि के ऋणों पर 15 अप्रैल से प्रभावी हो गया है। इससे आम आदमी, कारोबारियों एवं उद्योगपतियों को ऋण पर ज्यादा किस्त और ब्याज चुकाना होगा। माना जा रहा है कि ऋण दर बढ़ने से उफनती महंगाई के दौर में लोगों की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ेंगी। बैंक ने एक वर्ष की अवधि के लिए एमसीएलआर को बढ़ाकर 7.1 फीसदी कर दिया है, जबकि दो और तीन वर्ष के लिए एमसीएलआर को बढ़ाकर क्रमश: 7.3 प्रतिशत और चार प्रतिशत कर दिया है। एमसीएलआर बैंकों की मानक ब्याज दर होती है, जिस पर बैंक ग्राहकों को ऋण देते हैं। मौद्रिक नीति: महंगाई पर अंकुश लगाने की कवायद
25 Apr 2022 01:06AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









