अन्य

Generic placeholder image

दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी उपस्थित नहीं हो पाएंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त रहने के कारण संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल नहीं हो पाएंगे। जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस सांसद संसद के शीतकालीन सत्र में भाग लेने के लिए भारत जोड़ो यात्रा नहीं छोड़ेंगे। बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र के दिसंबर के पहले हफ्ते पुराने भवन में शुरू होने तथा महीने के अंत तक चलने की संभावना है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सात से 29 दिसंबर के बीच सत्र आयोजित करने का प्रस्ताव है और तारीखों के संबंध में अंतिम फैसला संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति करेगी। वहीं कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की बात करें तो यह 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी में भारत के सबसे दक्षिण भाग से शुरू हुई थी। 52 वर्षीय राहुल गांधी ने केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में अपनी निर्धारित पदयात्रा पूरी कर ली है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ महाराष्ट्र में अपने छठे दिन शनिवार सुबह हिंगोली जिले के शेवला गांव से फिर शुरू हुई। लगभग 150 दिन की इस यात्रा के दौरान 3,570 किमी की दूरी तय की जाएगी। जम्मू-कश्मीर में समाप्त होने से पहले यह 12 राज्यों से होकर गुजरेगी। पदयात्रा के दौरान महाराष्ट्र के पांच जिलों में 382 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। 20 नवंबर को यह मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।

12 Nov 2022 11:58AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

इंडोनेशिया के बाली में होने वाले जी-20 देशों के सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हिस्सा नहीं लेंगे. जी-20 देशों का सम्मेलन अगले सप्ताह से शुरू होने वाला है. जकार्ता में अधिकारियों का कहना है कि रूसी सरकार की तरफ से राष्ट्रपति की जगह देश के विदेश मंत्री सर्गेई लैवरॉफ़ सम्मेलन में शिरकत करेंगे. माना जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और दूसरे राष्ट्राध्यक्षों से मुलाक़ात टालना चाहते हैं. अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में मतदान के बाद जो बाइडन ने संवाददाताओं से कहा था कि वो इस सम्मेलन में शामिल होने वाले हैं और इस दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाक़ात करेंगे. उन्होंने कहा कि दोनों मुल्कों के बीच तनाव कम करने को लेकर वो जिनपिंग से बात करना चाहेंगे और इस दौरान ये जानने की कोशिश करेंगे कि दोनों के बीच किन बातों पर चर्चा संभव है.

12 Nov 2022 08:09AM,
by: Imran Khan