छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में PDS चावल चोरी करने के मामले में लक्ष्मी राइस मिल के मालिक और जिला कांग्रेस महामंत्री गौरव अग्रवाल के खिलाफ चकरभाठा थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. इसके बाद से आरोपी नेता का मोबाइल बंद है. वह फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर बिल्हा और चकरभाठा क्षेत्र में पुलिस टीमों ने छापा मारा, लेकिन सफलता नहीं मिली है. वहीं गुरुवार को गिरफ्तार किए गए मिल के मैनेजर मन्नालाल अग्रवाल समेत दो विक्रेताओं विजय कुमार पात्रे व दौलत पात्रे को 15 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है.
21 Aug 2021 06:25AM,by: Imran Khan
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड गॉवर पिछले दिनों समाप्त हुए लॉर्ड्स के आखिरी दिन मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की बल्लेबाजी से काफी अभिभूत हैं. एक समय भारतीय टीम 8 विकेट 209 पर गंवाकर संघर्ष कर रही थी. लेकिन यह शमी और बुमराह थे, जिनकी मनोरंजक बल्लेबाजी से टीम विराट ने 8 विकेट पर 298 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया. यह लक्ष्य मेजबानों के लिए कहीं बड़ा साबित हुआ और इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में महज 120 रनों पर सिमट गयी. लेकिन इससे ज्यादा पूर्व कप्तान डेविड गॉवर शमी और बुमराह की बल्लेबाजी से हैरान हैं.
21 Aug 2021 04:20AM,by: Imran Khan
सात बार का चैंपियन भारत सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप में अपने अभियान की शुरुआत तीन अक्टूबर को माले (मालदीव) में बांग्लादेश के खिलाफ करेगा. भारतीय टीम इसके बाद राउंड रॉबिन लीग मैचों में श्रीलंका (छह अक्टूबर), नेपाल (आठ अक्टूबर) और मेजबान मालदीव (11 अक्टूबर) के खिलाफ खेलेगी. राउंड रोबिन लीग के बाद शीर्ष पर रहने वाली दो टीमों के बीच 13 अक्टूबर को फाइनल खेला जाएगा. टूर्नामेंट की शुरुआत एक अक्टूबर को होगी.पहले दिन मालदीव और नेपाल तथा श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मैच खेले जाएंगे.
21 Aug 2021 04:20AM,by: Imran Khan
काबुल: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि तालिबान के कहर के बीच राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ट्रेनिंग के लिए फिर से लौटने पर बहुत ही जोश में है.सत्ता बदलने के बाद एसीबी के अधिकारी हमीद शिनवारी ने कहा है कि राष्ट्रीय टीम एक बार फिर से पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे सीरीज के लिए तैयारी कर रही है. यह सीरीज दो हफ्ते में श्रीलंका की धरती पर खेली जाएगी. और इस सीरीज को लेकर खिलाड़ियों के उत्साह में कोई कमी नहीं है.
21 Aug 2021 02:36AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








