अन्य

Generic placeholder image

मुंबई: मुंबई ड्रग्स माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने गई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम पर ड्रग्स तस्करों के एक गैंग ने हमला किया है. इस हमले में एनसीबी के पांच कर्मचारी घायल हो गए हैं, जिनमें से एक कर्मचारी को गंभीर रूप से चोट आई है. एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने मिडीया को बताया कि, एनसीबी की टीम मानखुर्द में विदेशी ड्रग्स माफिया की सूचना मिलने पर जब पहुंची, तो वहां समुद्र में एकांत जगह खाड़ी का इलाका था और झाड़ियां थीं. वहां ड्रग्स माफियों ने टीम पर अचानक से हमला कर दिया. कुछ के हाथ में धारदार हथियार थे तो कुछ ने पत्थर ले रखा था. उस दौरान हुए संघर्ष में 5 कर्मचारी घायल हो गए.

14 Aug 2021 07:32AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

असम विधानसभा में मवेशी संरक्षण बिल 2021, पास हो गया है. अब जल्द ही यह बिल कानून का रूप लेगा. नये कानून के मुताबिक अब असम में मंदिर के 5 किलोमीटर के दायरे में बीफ की खरीद-बिक्री को बैन कर दिया गया है. इस बिल के बारे में राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि अब यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हिंदू,श, सिख,जैन और बीफ नहीं खाने वाले अन्य समुदाय के लोगों के धार्मिक स्थलों से पांच किलोमीटर के दायेर में बीफ की खरीद-बिक्री ना हो पाए.5 किलोमीटर के रेडियस में यह कानून लागू होने के बाद असम में कई बूचड़खाने या तो बंद हो जाए्ंगे या फिर उन्हें कहीं और शिफ्ट करना होगा. असम विधानसभा में मवेशी संरक्षण बिल पास

14 Aug 2021 01:11AM,
by: Imran Khan