नक्सलियों की उप राजधानी के नाम से चर्चित जगरगुंडा में छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद पहली बार मेला भरा है। करीब 22 सालों के बाद जगरगुंडा में मेले की रौनक देखने को मिल रही है। अच्छी बात यह है कि इस बार बेखौफ होकर अलग-अलग जिलों के व्यापारी मेले में अपनी दुकान लगाने के लिए पहुंचे हैं। पहली बार यहां झूले भी लगाए गए हैं। इलाके के ग्रामीण मेले का जमकर आनंद उठा रहे हैं। लगभग 4 दिनों तक चलने वाले मेला का आज आखिरी दिन है। लंबे अरसे के बाद इस गांव के ग्रामीणों के चेहरों में खुशी लौटी है। नक्सलियों की उप राजधानी जगरगुंडा में पहली बार मेला भरा
04 May 2022 12:12PM,by: Imran Khan
दंतेवाड़ा जिले के मांझीपदर वार्ड क्रमांक 9 के पास आंगनबाड़ी के बच्चे खिलौना समझकर 4 पैरा बम से खेल रहे थे। जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की इस पर नजर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। फिर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस द्वारा बम को जब्त कर नष्ट कर दिया गया। दंतेवाड़ा: बम से खेल रहे थे आँगनबाड़ी के बच्चे...
30 Apr 2022 09:53AM,by: Naveen kumar sahu
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 350 जोड़ों का विवाह हुआ। इनमें से एक जोड़ा ऐसा भी था जो पहले से शादीशुदा था। इस योजना के तहत मिलने वाले सामान की लालच में शासकीय कर्मचारी दंपती ने दोबारा शादी कर ली। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दोनों ने फिर से सात फेरे लिए हैं। विवाह स्थल पर ही इस मामले की जानकारी दंतेवाड़ा कलेक्टर दीपक सोनी को मिली। जिन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को इस लापरवाही के लिए फटकार लगाई। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में धोखाधड़ी
29 Mar 2022 09:34AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा की भाषण देते हुए जुबान फिसल गई। दंतेवाड़ा जिले के प्रवास पर रहे मंत्री ने जनता से छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के विकास का बखान करते हुए स्थानीय विधायक देवती कर्मा को मुख्यमंत्री बता दिया है। मंत्री कवासी लखमा की भाषण देते हुए की लगभग 27 सेकेंड की वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
28 Jan 2022 09:24AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को दंतेवाड़ा पहुंच गए हैं। वह वहां पर छिंदनार- पाहुरनार घाट पर बहुप्रतीक्षित इंद्रावती नदी पर बने पुल का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि इस गांव में पहली बार कोई मुख्यमंत्री आया है। उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण पुल नहीं है। यह दंतेवाड़ा-बीजापुर-नारायणपुर को जोड़ने वाला है। यह पुल सिर्फ 10 को ही जोड़ने वाला नहीं है, बल्कि पूरे बस्तर को अबूझमाड़ से जोड़ने वााला है।
25 Jan 2022 10:54AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








