दूसरी ओर अधिवक्ताओं और अधिकारी-कर्मचारी संघ के बीच उठे विवाद के बीच अधिवक्ता संघ ने फिलहाल संगठन का चुनाव स्थगित कर दिया है। रायगढ़ अधिवक्ता संघ ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 17 फरवरी 2022 को जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ का होने वाला चुनाव स्थगित कर दिया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता मनोज कुमार तिवारी के हवाले से यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि अभी अधिवक्तागण और राजस्व विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के मध्य उत्पन्न गतिरोध के मद्देनजर चल रहे आंदोलन को ध्यान में रखते यह निर्णय लिया गया है। आज होने वाला अधिवक्ता संघ का चुनाव स्थगित
17 Feb 2022 01:40AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में प्रेमी ने छोटी-छोटी बातों पर हो रहे झगड़े से परेशान होकर अपनी प्रेमिका की हत्या करके उसके शव को फंदे पर लटका दिया। खुद को बचाने पुलिस को सुसाइड की झूठी कहानी सुना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई थी। लड़की पिछले साल से युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। प्यार का खौफनाक अंत: प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या
15 Dec 2021 01:46AM,by: Imran Khan
मणिपुर में उग्रवादी हमले में शहीद हुए कमांडेंट विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी और बेटे को सोमवार को अंतिम विदाई दी जा रही है. तीनों के शव भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रायगढ़ लाए गए.सर्किट हाउस स्थित मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार होगा.कमांडेंट की शहादत के सम्मान में शहर पूरी तरह से बंद है. श्रद्धांजलि देने के लिए जनप्रतिनिधियों, अफसरों समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं.
15 Nov 2021 10:57AM,by: Imran Khan
रायगढ़ जिले के समस्त वाहन संचालक जिसमें की टेलर वाहन, डाला बॉडी वाहन, फट्टा टेलर वाहन संचालकों द्वारा आज मोटर साइकिल रैली निकालकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए आरटीओ ऑफिस पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की और वहां उपस्थित परिवहन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए तत्काल विभागीय अनियमितताओ को बंद करने का स्थानीय जिले भर के वाहन संचालकों ने मांग की. गाड़ी मालिक उतरे सड़क पर, आरटीओ पर लगाया जबरिया वसूली का आरोप
14 Sep 2021 07:30AM,by: Imran Khan
रायगढ़ जिले में कोरोना को बढ़ने से रोकने के लिए जिले में अब प्रत्येक बुधवार को व्यवसायिक प्रतिष्ठान और दुकानें बंद रहेगी। कलेक्टर ने आज इस बाबत आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार बुधवार को केवल दूध डेयरी, पेट्रोल पंप, एलपीजी गैस, मेडिकल स्टोर्स के अलावा रेस्टोरेंट, होटल सिनेमा हाॅल दैनिक फुटकर क्लब, जिम अपने निर्धारित समय में खुले रहेंगे।
02 Aug 2021 01:52PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




