तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले, उम्मीदवार थुलम सरवनन ने iPhone, मिनी-हेलीकॉप्टर, १ करोड़ की वार्षिक जमा राशि, शादियों के लिए सोने के आभूषण, तीन मंजिला घर और अपने चुनाव घोषणा पत्र में चंद्रमा की यात्रा का वादा किया है। हालांकि, कुछ लोगों ने दावा किया कि सरवनन का घोषणापत्र "प्रमुख दलों के मुफ्त" का मजाक उड़ाने के लिए एक पैरोडी था। वह मदुरै दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।
25 Mar 2021 02:53PM,by: Ashna Ali
ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया अब छात्रों और किशोरों पर भारी पड़ने लगी है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ऑनलाइन गेमिंग के लिए उधार ली गई रकम की चक्कर में 17 साल के एक छात्र की उसके ही दोस्त ने हत्या कर दी। छात्र का शव 4 दिन बाद रविवार देर रात गांव से करीब 3 किमी दूर जंगल में मिला है।आशंका जताई जा रही है कि पत्थर से कुचलकर छात्र की हत्या की गई। मामला सारंगढ़ के पास कोसीर थाना क्षेत्र का है।
15 Mar 2021 07:05AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ट्रैकर कुत्ते और दो पुलिसकर्मियों को 'महीने के सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी के रूप में सम्मानित किया गया है। पत्रकारों से बात करते हुए, रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक एसपी संतोष सिंह ने कहा, हर महीने अच्छे काम करने वाले पुलिसकर्मियों को "महीने के सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी" के रूप में पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाता है। उनकी तस्वीरों को विभिन्न पुलिस स्टेशनों में लगाया जाता है। साथ ही कुछ नकद पुरस्कार भी दिया जाता है। एसपी ने कहा, इस महीने दो पुलिसकर्मियों, एक कानूनी अनुभाग से और कुत्ते के हैंडलर वीरेंद्र को 'महीने के सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी "का पुरस्कार दिया गया है। उनके अलावा, रूबी जो हमारा ट्रैकर कुत्ता है, उसे भी "महीने के सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी " के रूप में सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा, सारंगढ़ पुलिस स्टेशन के तहत सारंगढ़ राज महल में चांदी की दो ट्रे जो लगभग 6 लाख रुपये की महंगी थीं, चोरी हो गईं। रूबी की मदद से वीरेंद्र ने उन्हें बरामद किया। साथ ही आरोपी को भी पकड़ लिया गया।
15 Dec 2020 01:13PM,by: Imran Khan
रायगढ़- CM भूपेश बघेल रायगढ़ के बाबा धाम पहुंचे हैं। रायगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे भूपेश बघेल ने गुरुवार की देर रात रायगढ़ शहर से लगे कोसमनारा में स्थित सत्यनारायण बाबा धाम का दर्शन किया। सीएम भूपेश बघेल के साथ उनके बेटे चैतन्य बघेल, व दो बेटियां स्मिता व दीप्ति बघेल, सहित दोनों दामाद भी बाबा धाम आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल भी इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद रहे। सीएम ने परिवार सहित मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने तकरीबन एक घंटे का वक्त भी मंदिर में गुजारा।सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए मंदिर में चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। गिने चुने लोगों को ही मंदिर परिसर में प्रवेश दिया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां बाबा धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है।
04 Dec 2020 07:50AM,by: Imran Khan
रायगढ़। मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने प्रोफेसर की लाश बंद कमरे से बरामद किया। हत्या या आत्महत्या इसे लेकर रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया है। पुलिस दोनों पहलुओं को लेकर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक प्रोफेसर का नाम प्रसन्न गुप्ता बताया जा रहा है। वह मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजिकल विभाग प्रोफेसर थे। बंद कमरे में प्रोफेसर की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने बिना कपड़ों के प्रोफेसर की लाश बरामद की है। इस मामले में पुलिस भी कुछ भी बोलने से बच रही है, कहा है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। घटना स्थल से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिसके कारण केस उलझ गया है।
03 Dec 2020 11:39AM,by: Imran Khan
रायगढ़ - छत्तीसगढ़। शहर के चक्रधऱ नगर थाना क्षेत्र में एक छत्तीसगढ़ी फिल्म में काम करने वाली लोक कलाकार ने आत्मदाह कर खुदकुशी करने की कोशिश की। आसपास के लोगों ने देखा तो आनन फानन में युवती को बचाया और एंबुलेंस की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है। युवती का नाम पुष्पा बेहरा है और वह छत्तीसगढ़ी फिल्मों में सहायक कलाकार के रुप में काम करती थी। बताया जाता है कि पुष्पा बेहरा मूलत: लैलूंगा की रहने वाली है और पारिवारिक विवाद की वजह से पिछले कुछ दिनों से रायगढ़ शहर के चक्रधऱ नगर इलाके में किराए के मकान में रहती थी। आत्मदाह के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। बताया जा रहा पारिवारिक विवाद की वजह से युवती ने आत्मदाह की कोशिश की है। फिलहाल युवती का इलाज जारी है। पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है।
01 Dec 2020 12:32PM,by: Imran Khan
रायगढ़ - रायगढ़ के बाबा ट्रांसपोर्ट के संचालक राकेश शर्मा व उसका सहयोगी नरेश इसरानी को छत्तीसगढ़ में कोयले के ऊपर लिये जाने वाले फर्जी जीएसटी इनपुट क्रेडिट रैकेट के खिलाफ चल रही जांच में इंटेलिजेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बडी कार्रवाई में 230 करोड़ के फर्जी बिल के जरिए 38 करोड रुपए की जीएसटी चोरी की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने शुक्रवार को रायगढ़ पहुंचकर कोयला कारोबारी के घर व कोतरा रोड़ स्थित बाबा ट्रांसपोर्ट ऑफिस में छापामार कार्रवाई करते हुए राकेश शर्मा को और उसके बाद राकेश के सलाहकार नरेश इसरानी को अलग-अलग धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। दोनों को गिरफ्तार करके शनिवार की देर शाम रायपुर ले जाया गया है। बताया जाता है कि आरोपियों ने फर्जी कंपनी खोलकर 38 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी की है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार, राजस्व विभाग, सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस द्वारा देशभर में चल रहे फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के रैकेट पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यहां यह बताना लाजमी होगा कि बाबा ट्रांसपोर्ट के राकेश शर्मा कुछ दिन पहले ही सरगुजा जिले के बसंतपुर में इनकंम टैक्स चोरी के तहत गिरफ्तार किये गए थे। उसके बाद जैसे ही वे रिहा हुए थे उन्हें सेट्रल इंटेलिजेंस की टीम ने रायगढ़ पहुंचते हुए पूछताछ के बाद जीएसटी चोरी मामले में गिरफ्तार कर लिया। जीएसटी इंटेलिजेंस की जोनल इकाई छत्तीसगढ़ ने जांच में पाया है कि कोयला कारोबारी राकेश शर्मा और उनके सलाहकार नरेश इसरानी पर आरोप है कि दोनों ने कई फर्जी कंपनियां बनाकर कोयला कारोबार करते हुए 230 करोड़ रुपए का फर्जी बिल जारी कर 38 करोड़ की जीएसटी चोरी की है। इस पर दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। राकेश की ही तीन फर्म मेसर्स श्री मंगलम, मेसर्स श्री सांई मंगलम एवं मेसर्स श्री मंगल को महज कागजों पर कोयला बेचा जाना दिखाया गया है। उक्त फर्जी बिलों के आधार पर राकेश की कथित फर्मो द्वारा गलत तरीके से लगभग 38 करोड़ रुपए इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया गया है एवं उसको आगे पारित भी किया गया। इस प्रकार बनाई गई फर्जी फर्मो की श्रृंखला के माध्यम से इस घोटाले को अंजाम दिया गया। फिलहाल दोनों को रायपुर ले जाकर पूछताछ की जा रही है और इनकी गिरफ्तारी के बाद अन्य कोयला कारोबारियों में भी हडक़ंप मचा हुआ है। जानकार सूत्रों की मानें तो बाबा ट्रांसपोर्ट के राकेश शर्मा लगातार कोयला चोरी, परिवहन में इनकम टैक्स चोरी के साथ-साथ जीएसटी चोरी में संलिप्त रहे हैं और इनकी शिकायत पहले भी सेंट्रल एक्ससाईज व इनकम टैक्स विभाग में हो चुकी थी, लेकिन चालाकियों के चलते उनकी पकड़ से बाहर थे।
23 Nov 2020 12:26PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



