रायपुर

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट में जर्जिया के ग्रैंड मास्टर पेनसुलिया लेवन विजेता का खिताब पाया। दूसरे नम्बर पर रूस के सवचेंको बोरिस रहे। राजधानी रायपुर में 19 सितंबर से 28 सितंबर तक चली इस प्रतियोगिता देश-विदेश से आये अंतर्राष्ट्रीय ग्रैंड मास्टरों के साथ छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए यादगार बन गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ में हुई इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता से देश-विदेश के खिलाड़ियों के बीच छत्तीसगढ़ की एक अलग पहचान बनी हैं। इस आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग सुधारने का मौका मिला। साथ ही नवोेदित खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। इससे छत्तीसगढ़ के नवोदित खिलाड़ियों की प्रतिभा और निखरकर सामने आयेगी। खिलाड़ियों को ट्रॉफी और चेक देकर किया गया सम्मानित

29 Sep 2022 01:13AM,
by: Imran Khan