देश मे एक दौर ऐसा भी आया कि विदेश मैं बैठे फिरकापरस्त लोगो के चलते देश की रक्षा में 5 क( केश,कंघा,कड़ा,कृपाण,कच्छा) स्वीकारने वालो में से स्वर्ण मंदिर को आतंकवादियों का अड्डा बना दिया तहस। देश मे ये संदेश दिया जाना जरूरी था कि सुबह के भूले है शाम को आ जाएंगे। ऐसे मे राष्ट्रपति बनने वाले दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में (पहले नीलम संजीव रेड्डी) ज्ञानी जैल सिंह राष्ट्रपति बनाये गए। ज्ञानी जी पंजाब के मुख्यमंत्री रहने के बाद केंद्र की राजनीति में आकर गृह मंत्री बने थे। नाम के ज्ञानी स्कूल कालेज कभी नही गए बल्कि धार्मिक शिक्षा के कारण ज्ञानी कहलाये थे। उनका मूल नाम जरनैल सिंह था लेकिन आज़ादी की लड़ाई में जैल गए तो वापस आकर जरनैल सिंह से जैल सिंह बन गए। राष्ट्रपति के प्रधानमंत्री के साथ मनमुटाव की पहली सार्वजनिक खबर जैल सिंह के कार्यकाल में हुआ। वे पहले राष्ट्रपति बने जिन्होंने राष्ट्रपति के जेबी वीटो पावर का उपयोग किया था और डाक तार विधेयक बिल को रोक दिया था। व्यवहारिक पढ़ाई कही ज्यादा तार्किक होती है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के द्वारा अपने कोट में गुलाब लगाते थे।ज्ञानी जैल सिंह पहले राष्ट्रपति रहे जो पंडित जवाहरलाल नेहरू के समान ही गुलाब लगाते रहे। जरनैल सिंह से बने जैल सिंह
02 Jul 2022 12:42PM,by: Babuaa Desk
राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद है। हिंदू संगठनों की ओर से बुलाए गए इस बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, कवर्धा, राजनांदगांव, रायगढ़, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित प्रदेश के सभी जिलों में दुकानें-बाजार, स्कूल-कॉलेज सब बंद हैं। कोरबा में इस दौरान दुकानदारों और प्रदर्शनकारियों के बीच विवाद भी हुआ है। छत्तीसगढ़ आज बंद:जांजगीर में लगे नारे 'कन्हैया हम शर्मिंदा हैं
02 Jul 2022 07:19AM,by: Imran Khan
राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद बुलाया गया है। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के इसकी अगुवाई कर रहे हैं। इस दौरान किसी तरह से हालात न बिगड़े इसे देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है। प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जिलों के एसपी को अपने-अपने इलाकों में कानून व्यवस्था पर फोकस करने कहा गया है।
02 Jul 2022 05:27AM,by: Imran Khan
बढ़ती वेटिंग लिस्ट से यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाएगी। इसके तहत दुर्ग से चलने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों में यह सुविधा दी जाएगी।रेलवे ने यह फैसला यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा और अधिक से अधिक यात्रियों को कन्फर्म बर्थ देने के लिए लिया है। वेटिंग कम करने ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा
02 Jul 2022 05:27AM,by: Imran Khan
अब IAS अधिकारी डॉ सर्वेश्वर भूरे रायपुर के नए कलेक्टर हैं। शुक्रवार शाम को उन्होंने रायपुर के कलेक्टर कार्यालय में अपनी जॉइनिंग दे दी। सर्वेश्वर छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद रायपुर के 20 वें कलेक्टर हैं। साल 2011 बैच के आईएएस अधिकारी डॉक्टर सर्वेश्वर भूरे इससे पहले दुर्ग जिले में बतौर कलेक्टर अपनी सेवाएं दे रहे थे।
02 Jul 2022 05:27AM,by: Imran Khan
डेंगू-मलेरिया रोकथाम के लिए जो नया प्रोटोकॉल बनाया जा रहा है, उसमें अब सप्ताह के एक दिन घरों के अलावा सरकारी दफ्तरों में भी जमे हुए पानी की सफाई की जाएगी। इसके लिए इसी हफ्ते से अभियान शुरू किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग इसी हफ्ते से दिल्ली की तर्ज पर हर रविवार को सुबह 10 बजे से दस मिनट तक जमे हुए पानी की सफाई का अभियान शुरू कर रहा है। हाल में केरल की टीम छत्तीसगढ़ आई थी।
02 Jul 2022 05:27AM,by: Imran Khan
प्रदेश में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नया प्रोटोकाॅल लागू कर दिया है। पिछले साल शासन के पास काफी शिकायतें आई थीं कि जिन मरीजों को डेंगू नहीं था, उन्हें भी पाजिटिव बनाकर निजी अस्पतालों ने एक हफ्ते से 10 दिन तक अस्पताल में भर्ती रखा और 5-5 लाख रुपए के बिन बने। इस वजह से शासन ने तय किया है कि किसी मरीज की निजी अस्पताल, क्लीनिक या लैब में डेंगू की जांच के बाद सैंपल राजधानी रायपुर में डॉ. अंबेडकर अस्पताल या हमर लैब जैसी सरकारी प्रयोगशालाओं में जरूरी होगी। डेंगू-मलेरिया के लिए सरकारी लैब की पाॅजिटिव रिपोर्ट ही मान्य
02 Jul 2022 05:27AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






