इस साल की शुरुआत में हम पाकिस्तान में टी20 वर्ल्ड कप दो अतिरिक्त वॉर्म अप मैच खेलने के लिए राज़ी हुए थे. साथ ही हम महिला टीम के पाकिस्तान टूर पर भी राज़ी हुए थे.” बयान के अनुसार, “हमारे खिलाड़ियों की शारीरिक और मानसिक सेहत हमारी प्राथमिकता है. ख़ासकर मौजूदा गंभीर समय में.'' ''हमें मालूम है कि इस समय इलाके में यात्रा करने को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं और वहाँ जाना हमारे उन खिलाड़ियों पर अतिरिक्त दबाव बनाएगा जो पहली ही कोविड-19 के कारण पाबंदी भरे माहौल में खेल रहे हैं.” ईसीबी ने कहा, “हम जानते हैं कि इस फ़ैसले से पीसीबी को भारी निराशा होगी जो पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी के लिए बिना थके कोशिशें कर रहा है.” बयान में इस फ़ैसले से पाकिस्तान में क्रिकेट पर पड़ने वाले असर को लेकर खेद भी जताया गया है. इंग्लैंड की पुरुष और महिला क्रिकेट टीम का पाकिस्तान दौरा रद्द
21 Sep 2021 01:04AM,by: Imran Khan
तापसी पन्नू की इस फिल्म को दशहरे के दौरान 15 अक्टूबर को ज़ी5 पर रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला के आरएसवीपी और मैंगो पीपल मीडिया की तरफ से बनाया गया है । यह फिल्म एक युवा लड़की की कहानी है जो एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखती है, लेकिन ऊपरवाले ने उसे एक अविश्वसनीय जौहर से नवाजा है। तापसी पन्नू की फिल्म 'रश्मी रॉकेट' का नया पोस्टर लॉन्च
21 Sep 2021 01:02AM,by: Naveen kumar sahu
प्रयागराज अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का शव सोमवार को यहां स्थित उनके बाघंबरी गद्दी मठ में संदिग्ध अवस्था में मिला। नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि महंत की मृत्यु फांसी लगने से हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस को 8 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है।
20 Sep 2021 02:27PM,by: Naveen kumar sahu
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दो सप्ताह के भीतर विकलांग व्यक्तियों के लिए डोर-टू-डोर कोविड टीकाकरण पर केंद्र की प्रतिक्रिया मांगी। केंद्र को नोटिस जारी करते हुए, जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और बी वी नागरत्ना की पीठ ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से विकलांगों के टीकाकरण के लिए अब तक उठाए गए कदमों और मामले पर सरकार के प्रस्तावों के बारे में भी मदद मांगी। शुरुआत में, एनजीओ इवारा फाउंडेशन की ओर से पेश अधिवक्ता पंकज सिन्हा ने कहा कि दो दस्तावेज हैं, जिनमें से एक इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा कहा गया है कि अधिकतम कवरेज सुनिश्चित करने के लिए टीकाकरण को घर-घर किए जाने की आवश्यकता है।
20 Sep 2021 12:20PM,by: Naveen kumar sahu
आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में मुंबई इंडियंस का अभियान खराब शुरुआत के साथ रविवार को दुबई में चिर प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स से 20 रन से हार गया। दो बार के गत चैंपियन अपने कप्तान रोहित शर्मा और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बिना खेल में गए और धीमी विकेट पर 157 के कुल स्कोर का पीछा नहीं कर सकी ।
20 Sep 2021 12:20PM,by: Naveen kumar sahu
भाजपा नेता और यूपी विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा था कि कम कपड़े पहनने से "राखी सावंत" महात्मा गांधी नहीं बन सकती। उन्होंने कहा, "गांधीजी कम कपड़े पहनते थे। वह सिर्फ धोती लपेटते थे। देश उन्हें बापू कहते थे। अगर कोई अपने कपड़े उतारकर महान बन सकता है, तो राखी सावंत महात्मा गांधी से बड़ी हो जाती हैं। यह बात उन्नाव जिले के बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र में ‘प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन’ के दौरान कही थी ।
20 Sep 2021 12:19PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







