सूरजपुर

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के चौथे दिन सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र के बिहारपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान बिहारपुर पुलिस थाना प्रभारी से कानून व्यवस्था की स्थिति और अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने थाना प्रभारी को आमजनता की शिकायतों एवं अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यशैली इस तरह की होनी चाहिए कि लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास हो और वह बिना किसी रोकटोक व भय के अपनी समस्याएं एवं शिकायतें बता सके। मुख्यमंत्री को इस मौके पर जब यह मालूम हुआ कि बिहारपुर थाना में पदस्थ उपनिरीक्षक को डेढ माह बाद सेवानिवृत्त होने वाले हैं, तब मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर थाने का रोजनामचा का मुआयना किया। लंबित प्रकरणों के बारे में जानकारी लेने के साथ ही बंदीगृह, अभिलेख कक्ष और शस्त्रागार, मालखाना का ताला खुलवाकर वहां की स्थिति मुआयना किया। पुलिस थाना के रिकॉर्ड रूम का भी मुआयना किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, संसदीय सचिव एवं भटगांव विधायक श्री पारसनाथ राजवाड़े एवं अन्य जनप्रतिनिधि उनके साथ थे। मुख्यमंत्री ने थाना परिसर में बरगद पौधा भी लगाया। मुख्यमंत्री ने बिहारपुर में पुलिस थाना का किया निरीक्षण

08 May 2022 06:37AM,
by: Imran Khan