सूरजपुर

Generic placeholder image

सूरजपुर। नक्सलियों से बात तब होगी, जब नक्सली हथियार छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ेंगे. नक्सली लगातार सिमट रहे हैं, हमारे जवान नक्सलियों को लगातार मात दे रहे हैं. ये बातें आज सूरजपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कही.उल्लेखनीय है कि कल ही नक्सलियों के प्रवक्ता विकल्प ने एक प्रेस नोट जारी कर प्रदेश सरकार से वार्ता की इच्छा जताई थी, लेकिन वार्ता से पहले कई कड़ी शर्तें रखी थीं.अब इधर सीएम बघेल ने भी वार्ता के लिए शर्तें रख दी हैं. उधर नक्सलियों की दण्डकारण्य जोनल कमेटी की ओर से प्रवक्ता विकल्प के हस्ताक्षरित प्रेस नोट में कहा गया है कि यदि प्रदेश सरकार उनकी मांगें मानती है तो वे वार्ता को तैयार हैं. नक्सलियों ने राज्य सरकार से वार्ता के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की अपील की है. शांति वार्ता के लिए माओवादी नेता विकल्प ने शर्तें रखते हुए कहा है कि -प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल माओवादी पार्टी,

07 May 2022 11:00AM,
by: Imran Khan