भटगांव विधायक एवं संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े के प्रयास से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अम्बिकापुर, शाखा भैयाथान में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि वितरण हेतु दिन निर्धारित किया गया है जिसमें विभिन्न समिति से आने वाले किसान भाइयों से अनुरोध किया गया हैं कि उसी आधार पर बैंक जाएं ताकि किसी प्रकार की समस्या का सामना करना न पड़े। बैंक में ज्यादा भीड़ इकट्ठा न करने एवं सभी लोगों से कोविड-19 के नियमों का सख्त पालन करने, मास्क लगाने, दो गज की दूरी बनाकर ही बैंक परिसर में उपस्थित होने कहा गया है।
25 May 2021 10:00AM,by: Vikash Kumar
सूरजपुर : छत्त्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियोें की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। जिसके तहत जिले के नए कलेक्टर के रूप में गौरव कुमार सिंह ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है। नव पदस्थ कलेक्टर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायपुर थे। गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर जिले का नया कलेक्टर पदस्थ किया गया हैं। पदभार ग्रहण के दौरान जिला पंचायत सीईओ राहुल देव उपस्थित थे। वहीं रणवीर शर्मा को कलेक्टर सूरजपुर से स्थानांतरित करते हुए मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। नव पदस्थ कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण
24 May 2021 11:56AM,by: Thaneshwar sahu
कोरोना सक्रमंण की वृद्धि एवं मृत्यु दर पर अकुंश लगाने जिला प्रशासन व्यवस्था को सुधार करने एवं मरीजों के इलाज के लिए विशेषज्ञ डाॅक्टरों की शिफ्ट वाइज ड्यूटी लगाई गयी है जो नियमित समय अन्तराल में मरीजों का इलाज तथा स्थिति का अवलोकन करेंगे। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कोविड मरीजों का बेहतर इलाज प्राप्त हो सके इसके लिए उन्होंने व्यवस्था दुरूस्त करने एवं निगरानी रखने की तहसीलदारों की शिफ्ट वाइज ड्यूटी लगाई है। कलेक्टर स्वयं नियमित निरीक्षण कर चिकित्सा अमला को समझाईश देकर मनोबल भी बढ़ा रहे हैंै। उन्होंने सभी ड्यूटीरत डाॅक्टरों एवं चिकित्सा अमला को पूरे सेवाभाव से कार्य करने कहा है। मृत्यु दर को रोकने हर संभव प्रयास रोकने के निर्देश दिये है। सूरजपुर : कोविड अस्पताल की व्यवस्था पर प्रशासन हुआ सख्त
16 May 2021 02:04PM,by: Vikash Kumar
अंबिकापुर - कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही देशभर में ऑक्सीजन की भी डिमांड बढ़ने लगी है। कई राज्यों में दूसरे राज्यों से ऑक्सीजन मंगाए जा रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि छत्तीसगढ़ से लखनऊ जा रही आक्सीजन टैंकर रास्ते में ब्रेक डाउन हो गई। मामले की जानकारी होने पर आला अफसर मौके पर पहुंचे हैं।
27 Apr 2021 07:03AM,by: Imran Khan
Chhattisgarh Lockdown: देश में जारी कोरोना के कहर के बीच छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में लॉकडाउन को 5 मई तक बढ़ा दिया है | मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर के जिलाधिकारी रणबीर शर्मा ने जिले में लॉकडाउन को मई तक बढ़ा दिया है | अब 5 मई तक लॉकडाउन लागू रहेगा. सूरजपुर कलेक्टर ने शनिवार को अधिकारियों के साथ कोरोना हालात पर चर्चा के बाद यह फैसला लिया है.
24 Apr 2021 07:36AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




