चंडीगढ़ के सेक्टर 34ए के एक्सिस बैंक में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। रविवार को बैंक के खजाने से 4.04 करोड़ रुपए चोरी हो गए।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चोरी की इस घटना में कथित तौर पर कोई और नहीं बल्कि बैंक का सुरक्षाकर्मी ही शामिल है।
12 Apr 2021 02:43AM,by: Imran Khan
देश में 'टीका उत्सव' के पहले दिन रविवार शाम तक 27 लाख से ज्यादा कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई हैं।इसके साथ ही देश में अब तक टीके की 104365035 खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। देश में 11-14 अप्रैल के बीच चल रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान को 'टीका उत्सव नाम दिया गया है। दूसरी ओर ओडिशा में खुराकों की कमी के चलते कम से कम 900 टीकाकरण केन्द्र बंद रहे। जिसके बाद राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया।
12 Apr 2021 02:43AM,by: Imran Khan
देश में रक्षा उत्पादन में तेजी तो आ रही है लेकिन जो सामग्री तैयार हो रही है, उसके निर्माण के लिए विदेशों से आयातित कुलपुर्जों पर निर्भरता लगातार बनी हुई है। रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पोतों के निर्माण में 75 फीसदी और वायुयानों के निर्माण में 60 फीसदी तक सामग्री विदेशों से आयात करनी पड़ रही है। इससे देश में बनने वाले रक्षा उपकरणों के लिए भी एक बड़ी राशि विदेशी कंपनियों को जा रही है हालांकि इस उच्च दर को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
12 Apr 2021 02:15AM,by: Imran Khan
रायपुर - एक तरफ तो कोरोना दूर करने के लिए प्रशासनिक अमला और सरकार लगातार प्रयासरत है वहीं दूसरी ओर कोरोना से मुक्ति पाने के लिए धार्मिक गतिविधियां भी की जा रही है। राजधानी के सुरेश्वर महादेव मंदिर में 9 पंडितों के द्वारा 11 लाख जाप करने का लक्ष्य रखा गया है। पंडितों का मानना है कि इस जाप से प्रदेशवासियों को कोरोना से राहत मिलेगी। रामनवमी के दिन इस जाप का समापन किया जाएगा। पंडितों का मानना है कि किसी गंभीर बीमारी को दूर करने के लिए जाप करना लाभदायक माना जाता है। कोरोना संकट से मुक्ति के लिए हवन का आयोजन
11 Apr 2021 01:56PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









