Imran Khan

Generic placeholder image

कोरोना टीके की शीशी एक बार टीकाकरण के लिए खुल जाने के बाद उसे चार घंटे के अंदर पूरी तरह इस्तेमाल करना होगा, अन्यथा बाकी खुराक बेकार चली जाएगी और उसे नष्ट करना होगा। वरिष्ठ डॉक्टरों ने जानकारी दी। ऑक्सफोर्ड के कोविड- 19 टीके कोविशील्ड की पहली खेप 12 जनवरी को राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में पहुंची थी। भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन टीके की खेप यहां अगले दिन पहुंची थी जिसका इस्तेमाल एम्स और आरएमएल अस्पताल समेत छह जगहों पर किया जा रहा है। आरजीएसएसएच उन 75 स्थलों में शामिल हैं जहां डॉक्टरों, नर्सों और अन्य लाभार्थियों को कोविशील्ड टीके लगाये जा रहे हैं।

20 Jan 2021 04:04AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

रायपुर - छत्तीसगढ़ में दिव्यांग छात्रों के लिए काम करने वाले शिक्षकों ने राज्य शासन ने जल्द ही नई भर्ती करने की मांग की है. सोमवार को आरसीआई प्रशिक्षित शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में पूरे छत्तीसगढ़ के अलग- अलग इलाकों से दिव्यांग छात्रों के शिक्षक शामिल हुए। संघ के पदाधिकारियों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में लगभग साढ़े 6 लाख दिव्यांग छात्र हैं। जिनके लिए मात्र 150 शिक्षक ही नियुक्त किए गए हैं, जो की बहुत कम है। इसलिए सरकार से वे मांग कर रहे हैं कि बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए नई भर्ती तत्काल की जाए। इस संबंध में सभी जल्द ही मु्ख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।

19 Jan 2021 03:59PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

टाटीबंध रोटरी नगर मे पागल कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। एक के बाद एक 12 लोगों को अलग-अलग क्षेत्रों में अपना शिकार बनाया। टाटीबंध रोटरी नगर में पागल कुत्ता घूमने की खबर फैलते ही लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है । कुत्ते के शिकार हुए जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उपचार किया और मरीजों को रेबिज के इंजेक्शन लगाए गए। जानकारी के अनुसार रोटरी नगर में काले रंग का पागल कुत्ता है । उसने अचानक आस पास के एक दो ब्लक पर चल रहे लोगों पर हमला शुरू कर दिया। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। किसी ने दौड़ लगाकर तो किसी ने घरों में घुस कर खुद को बचने की कोशिश कर रहे हैं । इस दौरान जो भी कुत्ते के सामने आया वह उस पर ही लपक रहा है।ब्लक के तीन लोगों को काटा और आस पास क्षेत्र में आतंक मचा रहा है, इस दौरान कुत्ते ने ज्यादातर को पैर में काटा है। इधर, मामले की खबर मिलते ही नगर निगम की टीम पागल कुत्ते को पकडऩे के लिए निकली। लेकिन कुत्ता गलियों से होकर भाग निकला और निगम खानापूर्ति कर चली गई। दहशत में सिसकते रहे बच्चे कुत्ते के शिकार हुए बच्चे जिला अस्पताल इलाज कराने पहुंचे। बच्चों का डॉक्टर ने इलाज किया। अस्पताल में कुत्ते के हमले से बच्चे दहशत में नजर आ रहे है । डरी- सहमी पीहू , लाडो, गुनगुन घर के आस पास खेलने से डर रहे है । वही काले कुत्ते का शिकार शंकर निर्मलकर को रेबिन का डोज दिया जा रहा है। टाटीबंध रोटरी नगर मे पागल कुत्ते का आतंक

19 Jan 2021 08:59AM,
by: Imran Khan