गुब्बारों,फूलों,सेनिटाइज़र और मुस्कुराते चेहरों के साथ राष्ट्रीय राजधानी में करीब 10 महीने बाद सोमवार को खुले स्कूलों में 10वीं और 12वीं के छात्रों का स्वागत किया गया,। दिल्ली सरकार ने कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर स्थित स्कूलों को 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 18 जनवरी से खोलने की अनुमति दी है।हालांकि विद्यार्थियों के लिए स्कूल आना अनिवार्य नहीं, वे चाहें तो अब भी ऑनलाइन कक्षाएं ले सकते हैं. कक्षा 12वीं की छात्रा प्रगति दिवान ने कहा,यह वैकल्पिक था लेकिन मुझे आना ही था।यह मेरे स्कूल का आखिरी साल है और मैं एक दिन भी अभी तक स्कूल नहीं आई थी।
18 Jan 2021 02:24PM,by: Imran Khan
रायपुर - पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम भूपेश बघेल के किसान आंदोलन पर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि सीएम भूपेश बघेल को बोलने से पहले सोच लेना चाहिए कि वह क्या कह रहे हैं। बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार जो तीन कानून लाई है वह कांग्रेस भी लाना चाहती थी। इस कानून के विरोध में हरियाणा - पंजाब के कुछ सीमित लोग ही हैं। उन्होंने कहा कि ,आम लोगों को समझ जाना चाहिए कि मंडियां चालू रहेंगी, सपोर्ट प्राइज में फसल खरीदी जाएगी, केंद्र सब की मांगों को लेकर सहमत है। इसलिए राज्य सरकारों को उसका विरोध नहीं करना चाहिए।
18 Jan 2021 01:13PM,by: Imran Khan
रायपुर - केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के मदद के लिए आज अनाज और पैसा रायपुर से दिल्ली भेजा गया। ट्रक में लोड हुए 53 टन अनाज को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया कि आंदोजनकारी किसानों की मदद के लिए अनाज और 68 हजार रुपए भेजे गए।
18 Jan 2021 12:03PM,by: Imran Khan
बर्ड फ्लू ने अब छत्तीसगढ़ के बस्तर में दस्तक दे दी है।दंतेवाड़ा के बचेली में मृत मिले कौवे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके एक टीम सोमवार को बचेली सोमवार के लिए रवाना हो गई है। वहां पर एक किमी के क्षेत्र को सील किया जाएगा। पशुधन विभाग की ओर से क्षेत्र में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। मामले की पुष्टि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अजमेर सिंह कुशवाहा ने की है।
18 Jan 2021 12:03PM,by: Imran Khan
कुंभ का अर्थ होता है अमृत का घड़ा। कुंभ 2021 हरिद्वार में होने वाला है जिसके लिए सभी श्रृद्धालुओं को और लोगों को बेसब्री से इंतजार है। कुंभ हिन्दू धर्मी लोगों के लिए किसी मेले से कम नहीं होता इसीलिए बूढ़े व बच्चों को इसका सालों से इंतजार रहता है। कुम्भ की विशेष मान्यताएं
18 Jan 2021 11:33AM,by: Imran Khan
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले वहां राजनीतिक हलचल शुरू हो चुकी है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता सिद्धारमैया ने दावा किया है कि येदियुरप्पा को सीएम पद से हटाया जा रहा है।सिद्धारमैया ने यह दावा किया है कि आरएसएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटा देना चाहती है।
18 Jan 2021 11:02AM,by: Imran Khan
केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ एक ओर किसान आंदोलन पर बैठे हैं,तो दूसरी ओर विपक्षी पार्टियां खासकर कांग्रेस लगातार सरकार पर हमला बोल रही है। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़ी कांग्रेस ने मोदी सरकार को एक बार फिर निशाने पर लिया. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर कुछ पूंजीपतियों का कर्ज माफ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार अन्नदाताओं की पूंजी साफ करने में लगी है।
18 Jan 2021 10:28AM,by: Imran Khan
मुरादाबाद में कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद वार्ड ब्वॉय की मौत के मामले में अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा है कि मौत की वजह हार्ट अटैक है।मुरादाबाद जिला अस्पताल में तैनात 48 साल के वार्ड ब्वॉय महिपाल की कोरोना वैक्सीन लेने के बाद तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था,लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। बता दें कि 16 जनवरी को वार्ड ब्वॉय महिपाल को कोरोना का टीका लगाया गया था। रविवार शाम को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद वार्ड ब्वॉय की मौत
18 Jan 2021 10:28AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









