Imran Khan

Generic placeholder image

सीबीआई ने कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की घूस लेने के मामले में रविवार को पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें एक निजी कंपनी को परियोजनाओं के ठेके दिलाने के ऐवज में रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि 1985 बैच के भारतीय रेलवे आभियांत्रिकी सेवा (आईआरईएस) अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान को गुवाहाटी के मालीगांव से गिरफ्तार किया गया, वहीं दो अन्य को उत्तराखंड के देहरादून में गिरफ्तार किया गया जहां अधिकारी के निर्देश पर कथित रिश्वत का लेनदेन हुआ था। उन्होंने कहा कि आरोप है कि 58 वर्षीय चौहान ने निजी कंपनी को पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर)की अनेक परियोजनाओं के ठेके दिलाने के बदले कथित तौर पर घूस मांगी थी। एनएफआर का मुख्यालय मालीगांव में है। अधिकारियों के अनुसार चौहान ने रिश्वत की राशि कथित तौर पर देहरादून में अपने घर में पहुंचाये जाने की मांग की थी।

18 Jan 2021 02:11AM,
by: Imran Khan