छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जवानों ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत महिला नक्सली सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नक्सली चिलकापल्ली और रायगुड़ा के बीच जंगलों में छिपकर भाग रहे थे। संदेह होने पर जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा। पकड़े गए नक्सलियों से विस्फोटक सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। मामला आवापल्ली थाना क्षेत्र का है।
16 Jan 2021 01:29PM,by: Imran Khan
रायपुर के उरला इलाके में दिनदहाड़े 20 लाख रुपए की लूट हो गई। अलग- अलग बाइक पर सवार 7 युवकों ने सरेराह उसे घेरा और रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए। घटना शनिवार की दोपहर उरला इलाके में हुई। युवक चीखता रह गया और सुनसान सड़क का फायदा उठाकर लुटेरे भागने में कामयाब रहे। लूट का शिकार हुए युवक ने अपने मालिक को सारी बात बताई और अब घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस की टीम जांच कर रही है।
16 Jan 2021 12:38PM,by: Imran Khan
रायपुर। राजधानी के छेरीखेड़ी के पास गैस टैंकर और डंपर में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर फंस गया। जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इधर हादसे के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया।बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए मुंबई - कलकत्ता हाईवे को वनवे किया गया है। कैप्सूल में फंसे ड्राइवर को निकालने के लिए मौके पर डाॅक्टरों की टीम पहुंची है। इसके अलावा फायर ब्रिगेड, पुलिस और डॉक्टरों की टीम मौके पर है। छेरीखेड़ी के पास हादसा - गैस टैंकर और डंपर में जोरदार टक्कर
16 Jan 2021 05:43AM,by: Imran Khan
उत्तर कोरिया ने अब एक नये किस्म की बैलिस्टिक मिसाइल से पर्दा उठाया है, जिसे वहाँ का सरकारी मीडिया दुनिया का सबसे शक्तिशाली हथियार’ बता रहा है स्थानीय मीडिया के अनुसार, उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन के सामने हुई एक परेड में इस बैलिस्टिक मिसाइल का अनावरण किया गया जिसे पनडुब्बी से भी लॉन्च किया जा सकता है। उत्तर कोरिया ने यह कथित शक्ति प्रदर्शन अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के शपथ ग्रहण से पहले किया है। ख़बरों के अनुसार, इस परेड के बाद एक राजनीतिक बैठक भी हुई जिसमें किम जोंग-उन ने अमेरिका को देश का सबसे बड़ा दुश्मन’ बताया। उत्तर कोरिया ने अपने 'सबसे शक्तिशाली हथियार से पर्दा उठाया
16 Jan 2021 05:42AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






