Imran Khan

Generic placeholder image

कोरबा - ढाबा संचालक से शराब पीने को लेकर मारपीट करने वाले दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई एसपी अभिषेक मीणा ने की है। निलंबित आरक्षकों के नाम विरेन्द्र पटेल और विजय बंजारे है, जो थाना पसान में पदस्थ थे। दरअसल घटना 14 जनवरी के रात करीब 10 बजे के आसपास की है। 112 के ड्रायवर के साथ दोनों आरक्षक प्रिंस ढाबा शराब पीने पहुंचे थे। इस दौरान आरक्षकों ने ढाबा के संचालक विक्की उर्फ नरेन्द्र जायसवाल से डिस्पोजल मांगकर ढाबे में ही शराब पीने लगे। यह देखकर जब ढाबा संचालक ने शराब पीने से आरक्षकों को मना किया तो दोनों ने गाली-गलौज करते हुये मारपीट करनी शुरू कर दी। घटना के बाद पीड़ित संचालक ने इसकी शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों से की। शिकायत सामने आने के बाद एसपी अभिषेक मीणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुये दोनों आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिसकर्मियों ने ढाबा संचालक को डिस्पोजल और चखना न देने पर पीटा

17 Jan 2021 07:36AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गुजरात के केवडिया में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को जोड़ने वाली आठ ट्रेनों को सुबह 11 बजे हरी झंडी दिखाएंगे। ये ट्रेनें केवड़िया (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) से वाराणसी, दादर, अहमदाबाद ,हजरत निजामुद्दीन, रीवा, चेन्नई और प्रतापनगर को जोड़ेंगी। केवड़िया रेलवे स्टेशन नई सुविधाओं से लैस है। यह देश का पहला ग्रीन बिल्डिंग सर्टिफिकेट वाला रेलवे स्टेशन है। आठ शहरों से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के जुड़ जाने से देश के पर्यटकों को आने में यहां काफी सुविधा हो जाएगी, वहीं राज्य के राजस्व में भी काफी वृद्धि होने की संभावना है।

17 Jan 2021 02:53AM,
by: Imran Khan