रायपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बजट की तैयारियों को लेकर मंत्रियों से लगातार चर्चा कर रहे हैं। आज सीएम भूपेश मंत्री अनिला भेड़िया,रुद्र कुमार और कवासी लखमा के साथ बैठक करेंगे। इसके पहले कल भी 3 मंत्रियों से उन्होंने चर्चा की।खाद्य मंत्री , राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के विभागों से संबंधित प्रस्ताव को लेकर लगभग 3 घंटे से ज्यादा चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने खाद्य मंत्री अमरजीत भगत से उनके विभाग खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण, आर्थिक एवं सांख्यिकी, संस्कृति और 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की तैयारियों की समीक्षा की।इसी तरह राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से उनके विभाग राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, पंजीयन और स्टांप विभाग की तैयारियों की समीक्षा की। वही मंत्री उमेश पटेल से संबंधित युवा एवं कल्याण विभाग, खेल विभाग और उच्च शिक्षा विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई।
16 Jan 2021 05:40AM,by: Imran Khan
पूर्व केंद्रीय मंत्री और उद्योगपति कमल मोरारका का शुक्रवार शाम निधन हो गया। 74 साल के मोरारका लंबे समय से बीमार चल रहे थे. मोरारका जनता दल (सेक्यूलर) के टिकट पर 1988 से 1994 तक राज्यसभा के सदस्य रहे थे। मोरारका इसी दौरान 90-91 में चंद्रशेखर की सरकार में केंद्र में मंत्री बने थे। मोरारका का जन्म 1946 में राजस्थान के एक मारवाड़ी परिवार में हुआ था। वह एक जानेमाने कारोबारी थी। साल 2012 से वो समाजवादी जनता पार्टी के अध्यक्ष भी थे। मोरारका राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष भी रहे थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री कमल मोरारका का निधन
16 Jan 2021 03:00AM,by: Imran Khan
जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद गिधाली के जीएस पोल्ट्री फॉर्म में लगभग 1200 मुर्गियों को दफनाया गया। शनिवार आज को गिधाली के ही दूसरे पोल्ट्री फार्म के 10 हजार मुर्गियों को दफनाया जाएगा। संक्रमित पोल्ट्री फॉर्म को पूरी तरह से प्रशासन ने सील कर दिया है और पोल्ट्री फार्म के अंदर आने जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा संचालक और वहां कार्य करने वाले 2 कर्मचारियों सहित 15 लोगों को होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रदेश से आई टीम का दौरा लगातार जारी रहा। इधर एक से लेकर 10 किलोमीटर की परिधि में जिला प्रशासन की ओर से मॉनिटरिंग की जा रही है। जिले के बार्डर से गुजरने वाली प्रत्येक गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है ताकि किसी गाड़ियों में पोल्ट्री फॉर्म से संबंधित किसी तरह की सामग्री या मुर्गियों का परिवहन ना हो सकें।
16 Jan 2021 02:59AM,by: Imran Khan
हाईवे पर टोल टैक्स वसूली और सुविधाओं का मामला अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पहुंच गया है।इसके बाद कोर्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से पूछा है कि वह किस नियम के तहत नाके बनवा रहा है।जो टैक्स इन नाकों पर लोगों से वसूला जा रहा है, उससे कौन सी सर्विस दी जा रही है। चीफ जस्टिस पीआर रामचंद्र मेनन और जस्टिस पीपी साहू की डबल बेंच जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी।
15 Jan 2021 12:34PM,by: Imran Khan
रायपुर - केंद्रीय कृषि सुधार कानून के विरोध में कांग्रेसी आज विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेसी राजीव भवन से राजभवन तक पैदल मार्च कर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं, मंत्रियों और विधायकों का दल ट्रैक्टर से राजभवन के लिए रवाना हुए हैं।
15 Jan 2021 09:41AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








