Imran Khan

Generic placeholder image

ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर ट्रस्‍ट का अध्‍यक्ष चुना गया है। पूर्व मुख्‍यमंत्री केशुभाई पटेल के निधन के चलते यह पद खाली हो गया था। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, वरिष्‍ठ नेता लालकृष्‍ण आडवाणी सहित बैठक में शामिल सभी छह सदस्‍यों ने सर्वसम्‍मति से मोदी को ट्रस्‍ट का अध्‍यक्ष चुना। सोमवार को सोमनाथ ट्रस्‍ट की ऑनलाइन बैठक हुई,जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के वरिष्‍ठ नेता लालकृष्‍ण आडवाणी, वरिष्‍ठ ट्रस्‍टी जेपी परमार,गुजरात के पूर्व मुख्‍य सचिव पीके लहरी तथा अंबुजा सीमेंट समूह के हर्षवद्धन निवेटिया शामिल हुए। ट्रस्‍टी लहरी ने बताया कि ट्रस्‍टी मंडल की इस ऑनलाइन बैठक में सोमनाथ ट्रस्‍ट के सभी छह सदस्‍य शामिल हुए। सभी ने सर्वसम्‍मति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका अध्‍यक्ष चुना। परमार इस ट्रस्‍ट में 45 वर्ष से सदस्‍य हैं तथा संस्‍कृत के विद्वान हैं। पीएम मोदी को सोमनाथ मंदिर ट्रस्‍ट का अध्‍यक्ष चुना गया

19 Jan 2021 04:42AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

मुंबई - प्राइम वीडियो पर प्रसारित "तांडव"वेब सीरीज के एक दृश्य को लेकर शुरू हुए विवाद के मामले में इसके निर्माताओं ने सोमवार को कहा कि अगर गैर-इरादतन तरीके से इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं तो वे बिना शर्त माफी मांगते हैं। इस सीरीज में हिंदू देवताओं के चित्रण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शो के निर्देशक अली अब्बास जफर ने "हमारी ओर से गंभीरता के साथ माफी" कैप्शन के साथ बयान ट्वीट किया और इसे "तांडव" के कास्ट एवं क्रू की ओर से आधिकारिक बयान बताया गया। इसमें कहा गया कि "तांडव"काल्पनिक कहानी पर आधारित है और किसी भी गतिविधि, व्यक्ति या घटना से इसकी समानता होना विशुद्ध संयोग है। इसमें कहा गया, इसके निर्माताओं और कलाकारों का किसी व्यक्ति, जाति, समुदाय, धर्म की भावनाओं या धार्मिक आस्थाओं को आहत करने या किसी संस्था, राजनीतिक दल अथवा व्यक्ति (जीवित या मृत)का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। इसमें कहा गया ‘"तांडव की पूरी यूनिट लोगों द्वारा जताई गयी चिंताओं पर संज्ञान लेती है और यदि इससे गैर- इरादतन तरीके से किसी व्यक्ति की भावनाओं को चोट पहुंची है तो हम बिना शर्त माफी मांगते हैं।। वेब सीरीज तांडव के निर्देशक अली जफर ने मांगी माफी

19 Jan 2021 04:42AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के बीच मंगलवार, 19 जनवरी को होने वाली 10वें दौर की वार्ता टल गई है। अब किसानों और केंद्र सरकार के बीच अगले दौर की वार्ता 20 जनवरी को आयोजित की जाएगी। बता दें कि पिछले डेढ़ महीने से भी अधिक समय से हजारों की संख्या में किसान दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे। किसानों की समस्या के समाधान के लिए अभी तक सरकार किसान संगठनों से कई दौर की वार्ता कर चुकी है।लेकिन सभी बैठकें बेनतीजा रहीं। कृषि कानूनों पर किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच नौवें दौर की वार्ता 15 जनवरी को हुई थी। हालांकि पिछली सभी वार्ताओं की तरह नौवीं बैठक भी बेनतीजा रही और किसान नेता कृषि कानूनों को रद्द किए जाने पर अड़े रहे। इस बीच सरकार की तरफ से लगातार किसानों को कानूनों में संशोधन का प्रस्ताव दिया गया। किसानों ने सरकार के किसी भी प्रस्ताव को मानने से इनकार कर दिया। बता दें कि दुनिया भर से भारी समर्थन मिलने के बाद किसानों का उत्साह बढ़ा है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में भी किसानों का धरना प्रदर्शन जारी।

19 Jan 2021 03:34AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

कवर्धा - गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2021 के मुख्य ध्वाजारोहण समारोह आयोजन कवर्धा के पीजी कॉलेज आचार्य पंथ श्री गृंधमुनी नाम साहे। स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में किया जाएगा। कोविड 19 कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम और उनके प्रभावित नियंत्रण को विशेष ध्यान में रखते हुए इस वर्ष मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण होगा और इसके अलावा परेड की सलामी और कोरोना वारिर्यस को सम्मानित किए जाएंगे। इसके बाद जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। परेड मैदान में किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम और विकास कार्यों पर आधार झांकियां नहीं निकाली जाएगी। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने आज यहां समय सीमा की बैठक में गणतंत्र दिवस के आयोजन के संबंध में राज्य शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

18 Jan 2021 02:39PM,
by: Imran Khan