Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित ‘दास्तान-ए-आजादी’ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन श्री दुर्गा देवी शिक्षण समिति, पार्क फाउंडेशन एवं सन्मति वेलफेयर सोसायटी द्वारा संस्कृति विभाग और छत्तीसगढ़ प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के सहयोग से किया गया। ‘दास्तान-ए-आजादी’ कार्यक्रम में श्री हिमांशु वाजपेयी, सुश्री प्रज्ञा शर्मा, श्री वेदांत भारद्वाज तथा श्री अजय टीपानिया द्वारा भारत की आजादी के इतिहास की रोचक शैली में संगीतमय प्रस्तुति दी गई। मुख्यमंत्री बघेल दास्तान-ए-आजादी कार्यक्रम में हुए शामिल

08 Aug 2023 02:39PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विशेषकर आदिवासी समाज के लोगों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि आदिवासी जनजातियों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए पूरी दुनिया में 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। जनजाति बाहुल्य प्रदेश होने के कारण छत्तीसगढ़ को जनजातियों की प्राचीन कला और संस्कृति की अनमोल धरोहर विरासत में मिली है। छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों की प्राचीनतम विरासत और संस्कृति को सहेजते हुए उनके विकास और उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रकृति के करीब जीवन जीने वाली यहां की आदिवासी आबादी को सभी आवश्यक नागरिक सुविधाएं और आगे बढ़ने के सभी साधन सुलभ कराने का हर संभव प्रयास राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है।

08 Aug 2023 02:38PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने बस्तर प्रवास के लिए जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट नियमित विमान से पहुँचे। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव भी पहुँचे। उद्योग मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, उपाध्यक्ष श्री विक्रम मड़ावी के द्वारा अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने आज जगदलपुर में आज विभिन्न कार्यक्रमों सहित 9 अगस्त को आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का जगदलपुर एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत

08 Aug 2023 02:38PM,
by: Tikendra Sinha