मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में अनुकम्पा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री को संघ की विभिन्न मांगों से अवगत कराया । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उन्हें उचित कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया।
08 Aug 2023 11:15AM,by: Tikendra Sinha
कभी दूसरे के खेतों और फैक्ट्री में मजदूरी करने वाली महिलाएं आज खुद मालकिन बन गई है। अब वे खुद के लिए काम कर रही है। महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के माध्यम से इन महिलाओं को आत्मनिर्भरता की नई राह मिली है। राज्य सरकार की इस नवाचारी पहल से उद्यमियों को बड़ा सहारा मिला है। गावों के गौठानों में अब तक 300 रीपा का निर्माण हो चुका है, जहां लोगों को आजीविका की गतिविधियों के लिए पर्याप्त साधन और सुविधाएं मिली है। ग्रामीण उद्यमियों के अपने पसंद का उद्यम संचालित करना आसान हो गया है। फ्लाई ऐश ईंट बनाकर महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर
08 Aug 2023 11:15AM,by: Tikendra Sinha
देश की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) पश्चिम बस्तर डिविजन कमेटी के सचिव मोहन ने पर्चा जारी कर छत्तीसगढ़ में तीन साल में 59 हजार महिलाएं-युवतियों के लापता होने का आरोप लगाया है l नक्सलियों की ओर से जारी पर्चा में बीजापुर में प्री मैट्रिक छात्रावास में छात्र से मारपीट, नैमेड बाजार में महिला से दुष्कर्म का भी उल्लेख किया गया l
08 Aug 2023 10:42AM,by: Tikendra Sinha
नगर पालिक निगम भिलाई-3 चरौदा के वार्ड क्रमांक-16, इंदिरा पारा भिलाई-3 में अवैध निर्माण को सोमवार को जमींदोज करने की कार्रवाई की गई। निगम प्रशासन को मिली शिकायत के अनुसार इंदिरा पारा वार्ड क्रमांक-16, में पानी टंकी के पास रोड पर हो अवैध रूप से निर्माण कर दुकान संचालित की जा रही थी। जिसे निगम दल ने तोडक़र अवैध निर्माण हटा दिया गया l प्रदेश के भिलाई में भी चला अवैध निर्माण पर बुलडोज़र
08 Aug 2023 10:42AM,by: Tikendra Sinha
सहकारिता मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने आज नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के सभागार में सहकारिता विभाग के काम-काज की जिलेवार समीक्षा की। उन्होंने समितियों के गोदामों में रासायनिक खाद की उपलब्धता की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को उनकी मांग के अनुरूप खाद प्रदान किया जाए। सहकारिता मंत्री श्री चौबे ने किसानों की सुविधा के लिए एटीएम स्थापना में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित सहकारी बैंकों की नवीन शाखाओं के लिए रिजर्व बैंक से शीघ्र ही आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए। किसानों को मांग अनुरूप मिले खाद: सहकारिता मंत्री रविन्द्र चौबे
08 Aug 2023 05:45AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग द्वारा 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों को 01 जुलाई को एक वेतन वृद्धि देकर सेवानिवृत्त परिलाभ दिए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेशानुसार इस संबंध में संबंधित प्रकरणों में 90 दिवस की समयावधि में याचिकाकर्ताओं के सेवानिवृत्त परिलाभों में संशोधन एवं एरियर्स राशि भुगतान किए जाने की कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित विभाग को जारी किए गए हैं।
08 Aug 2023 05:45AM,by: Tikendra Sinha
आप नेता राघव चड्ढा ने राज्यसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पर बोलते हुए कहा कि यह विधेयक पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज और अरुण जेटली के 40 साल के संघर्ष को अपमानित और पराजित करता है। उन्होंने कहा, भाजपा ने दिल्ली सेवा विधेयक इसलिए पेश किया क्योंकि उन्होंने पिछले 25 वर्षों में दिल्ली चुनाव नहीं जीता है l
08 Aug 2023 02:59AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









