कृषि मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज दुर्ग स्थित अपने निवास कार्यालय से राज्य में प्रधानमंत्री फसल बीमा के प्रचार-प्रसार के लिए 8 जागरूकता रथों को रवाना किया। किसान राज्य में खरीफ फसलों का ज्यादा से ज्यादा बीमा कराएं, इसके लिए यह जागरूकता रथ गांव-गांव घूमकर किसानों को बीमा संबंधी जानकारी देंगे।
05 Aug 2023 04:28AM,by: Tikendra Sinha
स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी में सेंटर आफ एक्सीलेंटस की स्थापना की जाएगी। 15 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस संस्थान में स्टार्टअप यूनिट्स के लिए जगह भी होगी और लैब भी होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा दुर्ग संभाग में युवाओं से भेंट मुलाकात के दौरान की। उन्होंने कहा कि अभी बैंगलोर जीएसटी प्राधिकरण ने छात्रावास में रहने वाले छात्रों पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया है। इस निर्णय को वापस लेने का अनुरोध हमने भारत सरकार से किया है। यह निर्णय यदि वापस नहीं होता तो इस राशि का वहन छत्तीसगढ़ सरकार करेगी लेकिन बच्चों पर अतिरिक्त भार नहीं आने देंगे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सभी वर्गाे के हितों से संबंधित किये गये कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमने पौने दो लाख करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से हितग्राहियों के खाते में डाले। इससे बाजार में पैसा आया और छ्त्तीसगढ़ मंदी से दूर रहा। हमने उद्यानिकी विश्वविद्यालय आरंभ किया और मेडिकल कालेज भी खोले हैं। हमने 112 करोड़ रुपए बेरोजगारी भत्ते के रूप में दिये हैं। 300 रीपा बनवाया है। 1186 करोड़ रुपए की राशि से 36 आईटीआई का उन्नयन कर रहे हैं। इससे दस हजार पद सृजित होंगे। जहां जहां भेंट मुलाकात होती है मुझसे लोग स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल और सहकारी बैंक की माँग होती है। इंग्लिश मीडियम स्कूलों की जरूरत थी और कालेजों की भी। हमने दस इंग्लिश मीडियम कालेज आरंभ किये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी परंपरा को सहेजने की दिशा में भी हमने कार्य किया है। इस मौके पर गृह मंत्री और कृषि मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू एवं पंचायत एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री रविंद्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद, वरिष्ठ विधायक श्री अरूण वोरा, विधायकगण श्री देवेन्द्र यादव, श्रीमती संगीता सिन्हा, श्रीमती छन्नि साहू, छत्तीसगढ़ विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह, सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में युवा छात्र छात्रायें उपस्थित थे।
05 Aug 2023 04:28AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दी गयी राहत देश के लोकतंत्र की जीत है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी सच की लड़ाई लड़ रहे है। राहुल गांधी देश के आम आदमी की मजबूत आवाज है। उन्होंने लोकतंत्र में सवाल पूछने के जज्बे को जिंदा रखा है। सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को मिली राहत अकेले राहुल गांधी को राहत नहीं है यह भारत के प्रजातंत्र और देश की संसदीय प्रणाली को मिली राहत है। इस मामले में राहुल गांधी को लक्ष्य करके देश के लोकतंत्र और संसदीय प्रणाली के मूल्यों पर प्रहार करने की कोशिश की गयी थी।
05 Aug 2023 04:27AM,by: Tikendra Sinha
जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने कर्नाटक में कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और दावा किया कि एक मंत्री ने अपने विभाग में ठेकेदारों से "निश्चित प्रतिशत" की मांग की है। उन्होंने कहा, "ईस्ट इंडिया कंपनी (ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी) ने हमें छोड़ दिया, लेकिन उन्होंने प्रशासन...कांग्रेस को सौंप दिया...जाने से पहले, सबसे पुरानी पार्टी ने ईस्ट इंडिया कंपनी की भ्रष्ट विरासत को जारी रखा है।"
05 Aug 2023 02:04AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









