कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने लोकसभा सांसद के रूप में राहुल गांधी का दर्जा तत्काल बहाल करने की मांग की और कहा उच्चतम न्यायालय द्वारा राहुल गांधी की पूरी तरह से अनुचित सजा पर रोक लगाए हुए 26 घंटे बीत चुके हैं। सांसद के रूप में उनकी स्थिति क्यों नहीं स्पष्ट की गई अभी तक? क्या प्रधानमंत्री अविश्वास प्रस्ताव में अपनी भागीदारी से डरते हैं?",
05 Aug 2023 03:52PM,by: Tikendra Sinha
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर राज्य सरकार पर सवाल उठाने के लिए भाजपा की आलोचना की। गहलोत ने कहा, "भीलवाड़ा घटना के चार से पांच आरोपियों को कल ही गिरफ्तार कर लिया गया था। हम समय पर कार्रवाई करते हैं लेकिन वे (भाजपा) मणिपुर के मुद्दे को कमजोर करना चाहते हैं, जहां खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने बड़ी गलती की है।" बीजेपी मणिपुर मुद्दे को कमजोर करना चाहती है: राजस्थान के सीएम
05 Aug 2023 02:03PM,by: Tikendra Sinha
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के तीन जवानों के शहीद होने के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि एक तरफ पाकिस्तान के आतंकवादी हमारे जवानों को मार रहे हैं और दूसरी तरफ हम अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मैच खेलने की योजना बना रहे हैं l
05 Aug 2023 02:03PM,by: Tikendra Sinha
आदिवासी संस्कृति की अपनी एक विशिष्ट पहचान है। उनकी बोली भाषा, संस्कृति, परम्परा से, रीति रिवाजों से जाना जाता है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त 2022 से शासकीय अवकाश का लाभ देकर उनकी बरसों की मांग पूरी कर दी है। ताकि अपने रीति रिवाजों और त्योहार को हर्षाेल्लास के साथ मना सकें छत्तीसगढ़ शासन उनके विकास के लिए अनेकों काम कर रही है। आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आदिवासी सांस्कृतिक का परिक्षण एवं विकास योजनान्तर्गत आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में आदिवासियों के पूजा एवं श्रद्धा स्थलों पर देवगुड़ी के निर्माण मरम्मत योजना संचालित है। विगत साढ़े चार वर्षों में देवगुड़ी ठाकुरदेव एवं सांस्कृतिक केंद्र घोटुल निर्माण, मरम्मत योजना अंतर्गत प्रदाय की जाने वाली राशि में उल्लेखनीय रूप से वृद्धि की गई है। प्रति देवगुड़ी की राशि 1 लाख रूपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए प्रति देवगुड़ी कर दिया गया। योजना के स्वरूप राशि में 5 गुना वृद्धि हुई है। इसके साथ ही अबुझमाड़िया जनजाति समुदायों में प्रचलित घोटुल प्रथा को संरक्षित रखने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ परब को दिया जा रहा बढ़ावा
05 Aug 2023 02:03PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









