Tikendra Sinha

Generic placeholder image

युवाओं से भेंट-मुलाकात के दौरान युवा मुझे बताते है कि उन्हें कोडिंग आती है, एप बनाना आता है। हमारी पीढ़ी के लोगों को यह बात चकित कर सकती है, लेकिन आज की सच्चाई यही है। तकनीकी रूप से हम बहुत आगे बढ़ चुके है और इसका दायरा भी बढ़ रहा है। छोटे शहरों, कस्बों से लेकर गांवों तक युवा नई तकनीक के बारे में लगातार अपडेट रहते है और स्मार्टली सारे काम करते है। यह खुशी की बात है कि कोड-ए-थान के इस कार्यक्रम में आज स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के 6 बच्चों को सम्मानित किया गया है। शासकीय स्कूल के बारे में पहले ऐसी कल्पना करना कठिन था। मैं सम्मानित सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी रायपुर के निजी होटल में हिन्दुस्तान टाईम्स समूह द्वारा आयोजित ‘कोड-ए-थान‘ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। 

06 Aug 2023 11:49AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा राज्य में रासायनिक उर्वरकों, बीज एवं कीटनाशक औषधि की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने इलाकों में लगातार दबिश देकर बीज, खाद और कीटनाशक औषधियों के सेम्पल ले रहे हैं, जिसकी जांच गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला में की जा रही है। खरीफ सीजन 2023 में अब तक राज्य में बीज के 89 नमूने तथा रासायनिक उर्वरक के 25 नमूने अमानक पाए गए हैं, जिनके लाट के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के साथ ही संबंधित फर्मों को कृषि विभाग ने नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है।  राज्य में खाद-बीज और कीटनाशक औषधियों की गुणवत्ता की जांच जारी

06 Aug 2023 11:49AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा आज प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से पहुना गेस्ट हाउस में मिले। मुलाकात के दौरान शासन स्तर पर लंबित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालयों के विभिन्न विषयों पर औपचारिक चर्चा हुई। बैठक के पश्चात मुख्य न्यायाधीश औचक निरीक्षण हेतु केंद्रीय जेल रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पुरूष बंदीगृह के सभी बैरकों का निरीक्षण किया तथा महिला बंदीगृह का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जेल के अस्पताल का भी निरीक्षण किया। जेल में स्थायी रूप से चिकित्सक की नियुक्ति के बारे में जानकारी ली और इसकी पुष्टि की । चिकित्सक से उन्होंने बंदियों को दी जा रही चिकित्सा सुविधा व दवाईयों की जानकारी ली तथा बंदियों से भी इस संबंध में पूछताछ की।  मुख्य न्यायाधीश ने सेंट्रल जेल का किया औचक निरीक्षण

06 Aug 2023 11:48AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में पशुधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए चालू बजट में अनेक प्रावधन किये है। इससे राज्य के किसानों और पशुपालकों को पशुओं के उपचार और कृत्रिम गर्भाधान सहित विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मिलेगी। ग्रामीणों को कृषि के साथ-साथ पूरक आय के स्त्रोत जैसे डेयरी, बकरी, सुकर, कुक्कुट व्यवसाय को अपनाने में सुविधा होगी। राज्य सरकार द्वारा बजट में 25 नवीन पशु औषधालय प्रारंभ करने का प्रावधान रखा गया है। इन नवीन पशु औषधालयों के प्रारंभ होने से इनकी संख्या 835 से बढ़कर 860 हो जाएगी। इसी प्रकार 17 नवीन पशु रोग अनुसंधान प्रयोगशालाओं की स्थापना के बाद इनकी संख्या बढ़कर 33 हो जाएगी।

06 Aug 2023 11:48AM,
by: Tikendra Sinha