शिवमोग्गा जिले में एक सभा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ उनकी कथित 'नस्लवादी' टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और कर्नाटक के पूर्व गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र के खिलाफ विभिन्न पुलिस स्टेशनों में दो अलग-अलग पुलिस शिकायतें दर्ज की गई हैं।
04 Aug 2023 01:49AM,by: Tikendra Sinha
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि कला निर्देशक नितिन देसाई की मौत मामले में सभी संभावित कोणों से जांच की जाएगी। महाराष्ट्र विधानसभा में बोलते हुए फड़णवीस ने कहा, "हम देखेंगे कि स्टूडियो के संबंध में उनके लिए क्या कुछ किया जा सकता है। फिलहाल इस पर कोई घोषणा नहीं कर सकते।"
04 Aug 2023 01:48AM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद, पीएम जवाहरलाल नेहरू, गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल, कानून और न्याय मंत्री बीआर अंबेडकर के साथ-साथ स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर-जनरल सी राजगोपालाचारी सभी राज्य का दर्जा देने के विचार के विरोध में थे।
04 Aug 2023 01:48AM,by: Tikendra Sinha
वी वाय हॉस्पिटल, रायपुर की पूरे छत्तीसगढ़ मे एक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के रूप मे, विशेष प्रतिष्ठा प्राप्त है। श्रद्धेय डॉ. भूरचंद कर्णावट जी की पुण्य स्मृति में उनकी जयंती के अवसर पर, वी वाय हाॅस्पिटल व धनवंतरी जन कल्याण समिति, के संयुक्त तत्वाधान मे विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जो दिनांक 6 अगस्त 2023 को प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक, कर्णावट परिसर मेन रोड बस स्टेण्ड के पास, सहसपुरा लोहारा, जिला कबीरधाम (छ.ग.) में लगाया जायेगा। जिसमें डॉ. कन्हैया लाल बेद मुख्यअतिथि, श्री वीर चंद कात्रेला मुख्य अतिथि, श्री प्रकाश चंद सुराना मुख्य अतिथि, नीलम चंद सांखला सदस्य मानवधिकार आयोग छ.ग. विशेष अतिथि, सुनील कर्णावट, श्री दुलीचंद कर्णावट एवं शिविर मे आनेवाले विशेषज्ञ चिकित्सको मे, हड्डी रोग- डॉ. आनंद जोशी, डॉ. शम्भुनाथ बनर्जी, डॉ. श्रीधर राव, सर्जरी विभाग डॉ. सुबीर श्रीवास्तव, डॉ. अनिल कर्णावट, पेट रोग व जी आई सर्जरी - डॉ. दीपक पुरोहित, डॉ. प्रशांत सिंह, न्यूरो साइंसेज, डॉ. सिद्धार्थ साहू (न्यूरोसर्जन), चर्मरोग – डॉ. नरेन्द्र अग्रवाल, ईएनटी – डॉ. अनिल जैन, डॉ. अनुपमा जोशी स्त्री रोग – डॉ. चारूलता श्रीवास्तव, डॉ. श्रद्धा मिश्रा, केंसर विभाग – डॉ. पी.यू प्रकाश सक्सेना, हृदय रोग – डॉ. सुलभ चंद्राकर, श्वास व छाती रोग – डॉ. सिद्धार्थ पाटनवार, नेत्र रोग डॉ. आनंद सक्सेना, डॉ. मोनिश सक्सेना, मूत्र एवं किडनी रोग – डॉ. सुरेश सिंह, डॉ. सुनीत चौधरी, इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी – डॉ. गरिमा राजिमवाले शिशु रोग – डॉ. शांतनु वर्मा, डॉ. आशीष मिश्रा, मेक्सिलोफेसियल सर्जरी एवं दन्त रोग – डॉ. मयंक नहाटा, डॉ. श्रुति राव, डॉ. पलका श्रीवास्तव मेडिसिन विभाग डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. रूपल पुरोहित, डॉ. अनिता तिवारी, जनरल फिजिशियन – डॉ. अविनाश गुप्ता, डॉ शैलेश खंडेलवाल, डॉ. अभिनव कर्णावट उपलब्ध रहेंगे। इस शिविर मे, नि:शुल्क परामर्श, ब्लड प्रेशर टेस्ट, एक्सरे, जनरल चेकअप का लाभ मरीजों को दिया जायेगा। इच्छुक व्यक्ति अंग्रिम पंजीयन हेतु मो. 9691590514, 79877066274, 8818835600, 7089687133, 8839599688 पर संपर्क कर सकते है।
03 Aug 2023 02:24PM,by: Tikendra Sinha
राज्य में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं । केंद्र व राज्य स्तर पर 2027 तक फ़ाइलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है। फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु मीडिया सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका को समझते हुए आगामी 10 अगस्त से राज्य के फाइलेरिया प्रभावित 7 जिले (दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, जांजगीर चाम्पा, सक्ति, महासमुंद, मुंगेली) के 23 विकासखण्डों की 67 लाख आबादी को फाइलेरिया मुक्त करने के लिए सामूहिक दवा सेवन गतिविधि की शुरुआत की जा रही है । दवा सेवन गतिविधि के प्रति जन-मानस में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने के लिए आज रायपुर स्थित पुराने डीएचएस भवन के डीकेएस परिसर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छतीसगढ़ द्वारा फ़ाइलेरिया उन्मूलन में मीडिया सहयोगी संस्था ग्लोबल हेल्थ स्ट्रेटजीज के समन्वय से प्रमुख मीडिया संस्थानों के सम्पादकों , उप-सम्पादकों एवं ब्यूरो चीफ को फाइलेरिया रोग के प्रति और अधिक संवेदनशील करने के लिए एडिटर्स मीट का आयोजन किया गया ।
03 Aug 2023 09:27AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









