बेमेतरा जिला में थाना बेरला के प्रधान आरक्षक संदीप साहू ने विधायक आशीष छाबड़ा के ऊपर गंभीर आरोप लगाया की विधायक षडयंत्र पूर्वक उच्च अधिकारियों से झूठी शिकायत कर उनका स्थानांतरण करवा रहे हैं। संदीप साहू ने स्थानांतरण निरस्त करने व जांच कर न्याय दिलाने के लिए राज्यपाल व DG को पत्र लिखा जिसमें साहू ने 20 दिनों के भीतर न्याय नहीं मिलने पर सहपरिवार विधायक निवास के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी। प्रधान आरक्षक ने विधायक पर लगाया गंभीर आरोप
28 May 2023 07:32AM,by: Tikendra Sinha
ग्राम पंचायत बोलबोला की कहानी की शुरूआत 29 अप्रैल 2022 से होती है। विश्व पशु चिकित्सा दिवस का अवसर था। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस दिन पशु चिकित्सकों को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ को दुग्ध उत्पादन-व्यवसाय में अग्रणी बनाने का आव्हान किया था। इससे प्रेरित होकर कोंडागांव जिला प्रशासन ने उन गाँवों के लिए रणनीति बनाई, जहां दुग्ध उत्पादन नहीं होता था। जिले के बोलबोला ग्राम पंचायत में सामूहिकता, लगन और प्रशासन के सहयोग से ऐसा परिवर्तन आया कि जहां कोई दूधारू पशु था ही नहीं अब वहां दुग्ध का भरपूर उत्पादन हो रहा है, बल्कि जिला मुख्यालय और आस पास के गांवों को आपूर्ति की जा रही है। ग्राम बोलबोला अब मिल्क रूट से जुड़ने वाला है। एक ऐसे गाँव के लिए जहाँ एक भी दुधारू पशु नहीं था, अब आजीविका के लिए सबसे बड़े साधन के रूप में पशुपालन का बदलता जाना वहां के लिए क्रांति से कम नहीं है।
28 May 2023 07:32AM,by: Tikendra Sinha
संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने आज यहां राजधानी रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मंत्री श्री भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित पूरी दुनिया में रामायण का मंचन वा मानस गान के जरिए आराध्य देव की पूजा अर्चना की जाती है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति में रामायण मानस मंडली महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है।
28 May 2023 05:24AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ शासन की गोधन न्याय योजना पशुपालकों, महिलाओं, किसानों और आमजनों के लिए तरक्की के रास्ते खोल रही है। गौठान में आयमूलक गतिविधियों से जुड़़ने से स्थानीय स्तर महिलाओं को रोजगार मिल रहा है और उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है। अपने और अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में उनकी भागीदारी बढ़ी है। वास्तव में इस योजना ने महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाया है। गौठान से महिलाओं की जिंदगी में आई खुशी
28 May 2023 05:24AM,by: Tikendra Sinha
नए संसद भवन में रखे जाने वाले "सेंगोल" को लेकर चल रहे विवाद के बीच पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सी राजगोपालाचारी के प्रपौत्र और भाजपा नेता सीआर केसवन ने शनिवार को कांग्रेस से माफी की मांग की। केसवन ने कहा, "सेंगोल के महत्व को कम करने और कमजोर करने के लिए झूठी कहानी गढ़ी गई थी।" कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए: 'सेंगोल' विवाद पर भाजपा
28 May 2023 01:38AM,by: Tikendra Sinha
थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे स्थिति की समीक्षा के लिए हिंसा प्रभावित मणिपुर पहुंचे। वह दो दिवसीय यात्रा के दौरान राज्यपाल अनुसुइया उइके, मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और मणिपुर के मुख्य सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह से मुलाकात करेंगे। हालात का जायजा लेने हिंसा प्रभावित मणिपुर पहुंचे सेना प्रमुख
28 May 2023 01:38AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









