पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग परिषद की बैठक में शामिल नहीं होने के अपने फैसले का बचाव करते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पूछा, "हम वहां क्या करेंगे? हमारी तस्वीरें क्लिक करवाएं?" नीति आयोग की बैठक में क्या हम तस्वीरें खिंचवाने जाएंगे: मान
28 May 2023 01:37AM,by: Tikendra Sinha
ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए एवं सस्टेनेबल मॉडल की संकल्पना साकार हो रही है, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में। रीपा के एक नवाचार से कैसे लोगों की जिंदगी बदलती है और खुशहाली के रास्ते खुलते हैं। इसकी एक बानगी ग्राम अमलीडीह के रीपा गौठान में देखने को मिली, जहां रीपा की अधोसंरचना अंतर्गत विभिन्न वर्क शेड बनाये गये हैं और वहां विभिन्न समूहों, उद्यमियों को कार्य करने के लिए एक अच्छा स्थान उपलब्ध कराया गया है। रीपा के प्रोडक्ट सी-मार्ट में भी उपलब्ध रहेंगे। जिससे उद्यमियों के उत्पाद को मार्केट उपलब्ध हो रहा है, जनसामान्य की उम्मीदें पूरी हो रही हैं और तरक्की के नये रास्ते खुल रहे हैं। ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में शासन की यह योजना प्रभावी है। रीपा गौठान अमलीडीह की श्रीमती लक्ष्मी वैष्णव ने बताया कि जय माँ गायत्री स्वसहायता समूह में सहभागिता से सभी महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण कर रही हैं और साथ ही आरूग जैविक कीटरोधक नीमास्त्र एवं आरूग जैविक टॉनिक द्रव्य जीवमृत का निर्माण कर रहे हैं। अब तक गौठान में 4 लाख 94 हजार 36 क्विंटल गोबर की खरीदी हुई है। जिससे 1 लाख 88 हजार 380 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण हुआ है। वर्मी कम्पोट की बिक्री से लाभांश राशि 8 लाख रूपए तथा केंचुआ संवर्धन एवं बिक्री से 2 लाख रूपए प्राप्त हुए हैं। इतना अच्छा कार्य मिलने पर महिलाओं ने शासन को धन्यवाद दिया है।
28 May 2023 01:37AM,by: Tikendra Sinha
शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा है कि उनकी पार्टी ने खुद को बीजेपी से दूर कर लिया क्योंकि बीजेपी इसे खत्म करने की कोशिश कर रही थी। राउत ने कहा, "भाजपा मगरमच्छ या अजगर की तरह है। जो भी उनके साथ जाता है, उन्हें निगल लिया जाता है।" मगरमच्छ या अजगर जैसी है भाजपा, सबको निगल जाती है: राउत
27 May 2023 01:22PM,by: Tikendra Sinha
तेलंगाना के सीएम केसीआर ने शनिवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद कहा, 'हम प्रधानमंत्री से अध्यादेश (दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर) वापस लेने की मांग करते हैं, वरना हम सभी अरविंद केजरीवाल जी का समर्थन करेंगेl हम केजरीवाल का समर्थन करेंगे: केसीआर
27 May 2023 01:22PM,by: Tikendra Sinha
टीएमसी नेता साकेत गोखले ने नई संसद के नियोजित उद्घाटन समारोह को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि पिछले नौ वर्षों में पीएम मोदी ने संसद में केवल सात सवालों के जवाब दिए, हालांकि, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने अपने 10 साल के कार्यकाल में 85 सवालों के जवाब दिए।
27 May 2023 12:04PM,by: Tikendra Sinha
गोधन न्याय योजना से गौपालकों और चरवाहों के जीवन में खुशहाली आई है। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि गोबर को पैसा में खरीदा जाएगा और इसको बेचने से आमदनी भी होगी। लेकिन छत्तीसगढ़ शासन की गोधन न्याय योजना से जिंदगी बदल गई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने जब से 02 रूपए प्रति किलो में गोबर की खरीदी प्रारंभ की तब से गोबर का मोल मिलने लगा है। अब यह आय का जरिया बन गया है, जिससे गौपालक और चरवाहे आमदनी पाकर अपनी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। गोधन न्याय योजना से गोबर हुआ अनमोल, मिल रहा गोबर का मोल
27 May 2023 12:04PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









