पीएचई मंत्री रूद्र कुमार गुरू का खून में इंफेक्शन की शिकायत के चलते रायपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा था । जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए आज स्टेट प्लेन से हैदराबाद भेजा गया । मंत्री की तबीयत के मद्देनजर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री गुरू रुद्र कुमार अस्पाताल में भर्ती
15 Apr 2023 09:04AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ की नई राजधानी के प्रभावित किसान आंदोलन की तैयारी में हैं| भीमराव अंबेडकर की जयंती पर किसानों की बैठक हुई, जिसमें मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने उनको 16-17 अप्रैल को मंत्री मंडलीय उप समिति के साथ चर्चा का आश्वासन दिया | 17 अप्रैल को किसानो द्वारा राज्य सरकार को अल्टीमेटम पत्र सौंपा जाएगा, शासन की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर 25 अप्रैल को किसानो की बैठक होगी , जिसमें आंदोलन की तारीख तय की जाएगी|
15 Apr 2023 06:14AM,by: Tikendra Sinha
बिलासपुर हाईकोर्ट ने राज्य में सीनियर पायलट की नियुक्ति के खिलाफ दायर की गई याचिका खारिज कर दी। राज्य सरकार की ओर से उप महाधिवक्ता संदीप दुबे ने कोर्ट की बताया की प्रतीक्षा सूची में युगल रात्रे का नाम गलती से रख दिया गया था , जिसके बाद सूची को रद्द कर दिया गया। सीनियर पायलट की नियुक्ति के खिलाफ दायर याचिका खारिज
15 Apr 2023 05:18AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर और रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और वहां कालीबाड़ी मैदान रेलवे परिक्षेत्र में ‘बंग्ला नववर्ष एवं शताब्दी समारोह‘ में शामिल होंगे।
15 Apr 2023 12:56AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बेहतर एवं सफल क्रियान्वयन के लिए भारत सरकार के कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ को उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने इस सम्मान के लिए कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ देश भर में अग्रणी राज्यों में शुमार है।
15 Apr 2023 12:56AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ में लोगों को नेत्र विकारों से मुक्ति दिलाने का काम मिशन मोड पर चल रहा है। राज्य में हाल ही में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 में आंख की रोशनी लौटाने कुल एक लाख 67 हजार 716 ऑपरेशन किए गए हैं। इनमें एक लाख 35 हजार 113 मोतियाबिंद के और 32 हजार 603 ऑपरेशन आंख की दूसरी बीमारियों के हैं। नेत्र विकारों से पीड़ित 40 वर्ष से अधिक के 53 हजार 659 लोगों और 37 हजार 302 बच्चों को निःशुल्क चश्मा भी इस दौरान प्रदान किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रदेश भर के स्कूलों में जाकर दस लाख 77 हजार 577 बच्चों के आंखों की जांच भी की है। छत्तीसगढ़ में नेत्र विकारों से मुक्ति दिलाने का काम मिशन मोड पर
15 Apr 2023 12:56AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








