आप के नेता और दिल्ली के मंत्री आतिशी सिंह ने पंजाब सरकार द्वारा 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ चल रही कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की सराहना करते हुए कहा " पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूरे देश में संदेश दिया है कि अगर किसी ने शांति भंग करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंजाब सरकार द्वारा दो दिनों में की गई कार्रवाई सराहनीय थी।"
20 Mar 2023 12:04PM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी दलों ने आज सदन के पटल पर रणनीति बनाने के लिए राज्यसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में बैठक की, जिसमे द्रमुक के बालू, शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत, राकांपा की वंदना चव्हाण और माकपा के एलामारम करीम शामिल थे। खड़गे के कार्यालय में सभी विपक्षी दलों ने की बैठक
20 Mar 2023 08:06AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने चावल में घोटाले का मुद्दा उठाया, जिसके बाद विपक्षी विधायकों ने सरकार को घेर लिया। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार पर गरीबो का खाना चोरी करने का आरोप लगया ,वहीं विधायक धरमलाल कौशिक ने गड़बड़ी वाली दुकानो के स्टॉक की जानकारी पोर्टल से हटाने का आरोप लगाया।
20 Mar 2023 08:06AM,by: Tikendra Sinha
मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले के कलेक्टर पी.एस ध्रुव ने मनरेगा के श्रमिकोें के साथ श्रम दान कर उनका उत्साहवर्धन किया। वे आज मनेन्द्रगढ़ विकासखण्ड के ग्राम चौघड़ा और बरकोला में बनाए जा रहे अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे थे। अचानक कलेक्टर को अपने बीच पाकर श्रमिकों ने खुशी का इजहार किया। कलेक्टर ने श्रमिकों के साथ फावड़ा चलाकर श्रमदान किया। कलेक्टर ने इस मौके पर वहां कार्य कर रहे श्रमिकों से चर्चा कर मजदूरी भुगतान, राशन वितरण, गोधन न्याय योजना आदि की जानकारी भी ली। गौरतलब है कि ग्राम चौघड़ा में 16.50 लाख रूपए और बरकोला में 6.50 लाख की लागत से अमृत सरोवर तालाब का निर्माण किया जा रहा है।
20 Mar 2023 04:11AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांकेर के जिला अस्पताल में एम आर आई मशीन का शुभारंभ कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। इस मौके पर उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए प्रतिबद्धता के साथ शासन इसी प्रकार कार्य करती रहेगी। स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में एम आर आई जांच की सुविधा से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।
20 Mar 2023 04:11AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









