Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में गड़रिया समाज की एक अलग पहचान है। गड़रिया समाज पहले से ही प्रतिष्ठित और सम्मानित समाज है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीब-मजदूर, किसान सहित सभी वर्गों के विकास के लिए नीति बनाकर कार्य कर रही है। श्री बघेल ने कहा कि जब सभी परिवार और समाज आर्थिक रूप से मजबूत होगा तभी छत्तीसगढ़ और देश आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित स्वर्गीय बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित झेरिया गड़रिया (पाल, धनगर) समाज के वार्षिक अधिवेशन को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर समाजजनों की मांग पर भेड़ पालन एवं ऊन संवर्धन बोर्ड गठन की घोषणा की। साथ ही महादेव घाट में सामाजिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख रूपए देने की घोषणा की। अधिवेशन में गड़रिया समाज के लोगों ने स्व-निर्मित खुमरी, कंबल पहनाकर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में समाज के उत्कृष्ट और प्रतिभावान व्यक्तियों को सम्मानित किया।   मुख्यमंत्री झेरिया-गड़रिया समाज के वार्षिक अधिवेशन में हुए शामिल

20 Mar 2023 04:11AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

दिल्ली पुलिस द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के निवास पर नोटिस देने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा जनता के पैसे की लूट के खिलाफ उठाई जा रही आवाज तथा अडानी के घोटाले से जनता का ध्यान हटाने मोदी सरकार राहुल गांधी को परेशान करने अलोकतांत्रिक कदम उठा रही है ।दिल्ली पुलिस राहुल गांधी के आवास पहुच कर उनसे भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिए गए वक्तव्य के आधार पर दूसरी बार नोटिस ले कर पहुच गयी ।यह मोदी सरकार की बौखलाहट को प्रदर्शित करता है। इसके पहले कांग्रेस नेता के विदेश में दिए गए भाषण को भाजपा ने गलत ढंग से प्रचारित कर मुद्दा बनाने का प्रयास किया उनको संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा अब दिल्ली पुलिस को आगे किया गया है।

20 Mar 2023 04:11AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक का कांग्रेस ने स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने अपनी जनप्रतिबद्धता को एक बार फिर से प्रदर्शित किया है। कांग्रेस ने अपने जनघोषणा पत्र का एक और वायदा पूरा किया। राज्य बनने के बाद से ही प्रदेश के पत्रकार, पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग कर रहे थे। पिछली भाजपा की सरकार ने पत्रकारों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया था। मीडिया प्रजातंत्र का प्रमुख स्तंभ है, पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में अपने दायित्वों का निर्वहन करते है। अनेक बार ऐसे अवसर आते है जब पत्रकार अपने कर्तव्य को पूरा करते हुये खतरों का सामना करना पड़ता है। असमाजिक तत्वों से उनकी सुरक्षा पर खतरा होता है ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है कि समाज के इस प्रमुख वर्ग को उनकी पेशेवर जिम्मेदारी के निर्वहन के लिये विशेष संरक्षण दिया जाये। कांग्रेस की सरकार ने पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने का निर्णय लेकर लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया है। पत्रकार सुरक्षा कानून से लोकतंत्र मजबूत होगा-कांग्रेस

20 Mar 2023 04:11AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांकेर जिले के नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम करप में आयोजित कोसरिया मरार (पटेल) समाज के महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त की राशि 25 मार्च तक किसानों के खाते में पहुंच जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांकेर जिले में विकास कार्य निरंतर जारी है, स्कूल-कॉलेज खुल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की सुविधा के साथ हाट-बाजार में ग्रामीणों को निःशुल्क इलाज मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कांकेर जिले के विकास के लिए 143.92 करोड़ रूपये की लागत के 95 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।  

19 Mar 2023 12:59PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

कांकेर जिले के तेढ़ाईकोंदल की आशालता ने मुख्यमंत्री से कहा कि मुझे 11 हजार रुपये की नौकरी मिली है और मैं परिवार की पहली सदस्य हूँ, जिसे नौकरी मिली है, मैं अब जयपुर जाकर नौकरी करूंगी। मुख्यमंत्री ने आशा लता के आत्मविश्वास की सराहना करते हुए नियुक्ति पत्र सौंपा और शुभकामनाएं दी। दरअसल आज कांकेर प्रवास के दौरान ग्राम करप पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त 15 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा, जिन्हें अब विभिन्न संस्थानों में रोजगार मिल गया है। मुख्यमंत्री ने आशा लता के साथ ही सभी युवाओं का उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मुख्य मंच से अपने संबोधन में भी मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आशा लता का जिक्र करते हुए कहा कि आदिवासी अंचल की इस बेटी ने मुझे उत्साह से बताया कि उसे 11 हज़ार रुपये की नौकरी मिली है। वास्तव में हम सब के लिए यह अत्यंत गौरव और खुशी की बात है कि हमारी बेटियां आगे बढ़ रही है। कांकेर के तेढ़ाईकोंदल की बेटी आशा लता जयपुर में करेगी नौकरी

19 Mar 2023 12:59PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांकेर जिले के ग्राम बाबू दबेना पहुंचकर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद स्वर्गीय सोहन पोटाई के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सोहन पोटाई के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने स्वर्गीय श्री पोटाई के शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की और उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री सोहन पोटाई के साथ बिताए पलों को याद करते हुए कहा कि सोहन पोटाई आदिवासियों के बड़े नेता थे, वे आदिवासियों के अधिकार के लिए पूरे जीवनभर लड़ते रहे। उन्होंने चार बार लोकसभा में कांकेर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। मुख्यमंत्री ने सांसद श्री पोटाई के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। 

19 Mar 2023 11:44AM,
by: Tikendra Sinha