Tikendra Sinha

Generic placeholder image

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की केंद्र सरकार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से डरी हुई है इसीलिये संसद में राहुल गांधी को बोलने से रोकने के लिये पूरी भाजपा और केंद्र सरकार लामबंद होकर अलोकतांत्रिक आचरण पर उतर गयी है। भाजपा के आचरण और केंद्र के मंत्रियों के अतिवादी व्यवहार से साबित हो गया कि राहुल गांधी ने जो कहा था वह सच है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। विपक्षी दल के लोगों को संसद में बोलने से रोका जाता है। राहुल गांधी के ऊपर संसद में आधा दर्जन मंत्रियों ने आरोप लगाया लेकिन देश की प्रमुख विपक्षी दल के पूर्व अध्यक्ष को उनके ऊपर लगाये गये आरोपों का जवाब देने का अवसर नहीं दिया जाता, जब वो बोलने उठते है तो माइक बंद कर दिया जाता है यह है भाजपा का फासीवादी चरित्र। मोदी सरकार राहुल गांधी से डर रही -कांग्रेस

18 Mar 2023 09:32AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में भक्त माता कर्मा जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । उन्होंने प्रदेशवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की बधाई एवँ शुभकामनाएं दी तथा माता कर्मा से प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की । इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, महिला एवँ बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया, छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री संदीप साहू, लोकगायिका सुश्री आरु साहू भी उपस्थित थीं । मुख्यमंत्री ने भक्त माता कर्मा की जयंती पर उन्हें किया नमन

18 Mar 2023 09:32AM,
by: Tikendra Sinha