मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित 'विधिक जागरूकता प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक और छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला का छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं राज्यगीत के साथ शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल का स्वागत राजकीय गमछे और औषधीय महत्व वाले सीता अशोक के पौधे से किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला आयोग की स्मारिका एवं ऑनलाइन शिकायतों के लिए बनाए गए मोबाइल एप "छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग" लॉन्च किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को महिलाओं को अधिकार सम्पन्न, सुरक्षित, सशक्त बनाने की शपथ दिलायी।
12 Mar 2023 02:03PM,by: Tikendra Sinha
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अहमदाबाद में चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 364 गेंदों पर 186 रन बनाए। जो कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर है । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली का पिछला उच्चतम स्कोर 169 (272) था, जो 2014 में मेलबर्न में एक टेस्ट में आया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट ने बनाया सर्वोच्च स्कोर
12 Mar 2023 01:43PM,by: Tikendra Sinha
रैपर यो यो हनी सिंह का जयपुर में कॉन्सर्ट के दौरान सफाई कर्मचारी के साथ डांस करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया । वीडियो में हनी सफाई कर्मचारी के साथ झूमते हुए दिखे , जो कंफेटी को साफ करने के लिए प्रदर्शन के बीच में मंच पर आ गया | सफाई कर्मचारी के साथ हनी सिंह ने किया डांस
12 Mar 2023 01:43PM,by: Tikendra Sinha
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सौजन्य भेंट कर पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिवादन किया। बैठक में राज्य के हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू भी उपस्थित थे। राज्यपाल हरिचंदन से मुख्यमंत्री बघेल ने की सौजन्य भेंट
12 Mar 2023 07:50AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









