राजस्थान के प्रतापगढ़ में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का एक मॉर्फ्ड वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया | ट्विटर के अधिकारियों ने छेड़छाड़ किए गए वीडियो का पता चलने के बाद आरोपी को तुरंत ट्वीट हटाने की चेतावनी दी।" सोनिया गांधी का फोटोशॉप वीडियो पोस्ट करने वाला शख्स गिरफ्तार
12 Mar 2023 07:28AM,by: Tikendra Sinha
आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने आज ट्वीट कर बताया की वह इस सप्ताह भारतीय स्टार्टअप्स के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। बैठक का उद्देश्य भारतीय स्टार्टअप्स पर सिलिकॉन वैली बैंक के पतन के प्रभाव और सरकार उनकी मदद कैसे कर सकती है पर चर्चा करना है। " भारतीय स्टार्टअप्स के प्रतिनिधियों से मिलेंगे आईटी राज्य मंत्री
12 Mar 2023 07:28AM,by: Tikendra Sinha
पहले छत्तीसगढ़ की पहचान नक्सलवाद को लेकर थी। अब देश में छत्तीसगढ़ की बात होती है तो सांस्कृतिक विशिष्टताओं को लेकर बात होती है। प्रधानमंत्री जी से दिल्ली में मुलाकात हुई। उन्होंने मुझसे यहां होली के मौके पर गाये जाने वाले फाग के बारे में पूछा। उन्हें मैने फाग गीत सुनाए। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति पर चर्चा हुई। यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के पाटन में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के 77वें दो दिवसीय महा अधिवेशन के अवसर पर अपने सम्बोधन में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में सामाजिक सम्मेलन हो रहे हैं। इनमें सामाजिक कार्य के लिए भूमि और भवन की मांग होती रहती है। समाज के बढ़िया संचालन के लिए यह जरूरी है। हमने पूरे भेंट मुलाकात अभियान के दौरान सामाजिकजनों को जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं और सामाजिक भवनों को यह भूमि रियायती दर में उपलब्ध कराई जा रही है। जहां जमीन है वहां भवन के लिए राशि दी जा रही है।
12 Mar 2023 02:56AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी रायपुर के पंडित डीडीयू में छत्तीसगढ़ मूर्तिकार चित्रकार संघ के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान उत्कृष्ट कलाकारों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया साथ ही राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित चित्रकार तथा दिव्यांग श्री बसंत साहू को 5 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मिसेज यूनिवर्स 2022-23 प्रतियोगिता में दो खिताब अपने नाम करने वाले भिलाई-छत्तीसगढ़ की प्रेरणा धाबर्डे को भी सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मूर्तिकार चित्रकार संघ के तत्वाधान में प्रकाशित ‘‘छत्तीसगढ़ कला दर्पण’’ पत्रिका का विमोचन किया।
12 Mar 2023 02:56AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल 2023 से ग्रामीण परिवारों का सामाजिक एवं आर्थिक सर्वे शुरू होगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मुख्य सचिव को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से सर्वे की तैयारी तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सर्वे दलों के गठन, आवश्यक प्रशिक्षण, सर्वे में शामिल हितग्राही मूलक योजनाओं के नाम, सर्वे प्रपत्र का प्रारूप तथा सर्वे के दौरान प्राप्त जानकारी, फोटोग्राफ्स ऑनलाइन अपलोड करने की तैयारी कर सर्वे के लिए कार्ययोजना 20 मार्च 2023 तक प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया है।
12 Mar 2023 02:56AM,by: Tikendra Sinha
होली के मौके पर बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में तैनात 77 जवानों को डीजीपी अशोक जुनेजा ने आउट ऑफ टर्न प्रमोशन का तोहफा दिया है। इनमें बीजापुर में तैनात सबसे अधिक 21 जवानों को एवं दंतेश्वरी फाईटर से संबंधित 2 महिला कांस्टेबल रेशमा कश्यप, सुनैना ठाकुर को भी आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है, ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी बड़ी संख्या में जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिला है।
12 Mar 2023 02:56AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए प्रदेश के सभी 170 नगरीय निकायों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए एक हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति का आदेश नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राजधानी रायपुर में 15 फरवरी को नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा आयोजित नगरीय गौरव समागम कार्यक्रम में सभी नगरीय निकायों को विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 1 हजार करोड़ रूपए की राशि देने की घोषणा की थी, जिसके तारतम्य में नगरीय प्रशासन विभाग ने स्वीकृति का आदेश जारी किया है।
11 Mar 2023 12:15PM,by: Tikendra Sinha
बिलासपुर संभाग में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा पर्यटन गतिविधियों से जुड़े हुए निजी एवं शासकीय संस्थाओं को पर्यटन से लाभ पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा बिलासपुर में क्षेत्रीय कार्यालय सह पर्यटन सूचना केन्द्र का शुभारंभ किया गया। छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव एवं अन्य अतिथियों ने प्रताप चौक स्थित राघवेन्द्र भवन में क्षेत्रीय पर्यटक सूचना केंद्र का शुभारंभ किया। पर्यटन बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय और सूचना केन्द्र का शुभारंभ
11 Mar 2023 12:15PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







