Tikendra Sinha

Generic placeholder image

उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने वाले रायपुर के मठपुरैना शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS – National Quality Assurance Standard) प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने विगत दिसम्बर माह में इस यूपीएचसी (Urban Primary Health Centre) का निरीक्षण कर मरीजों के लिए उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता का परीक्षण किया था। टीम ने इस संबंध में मरीजों से भी फीडबैक लिया था। स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम के मूल्यांकन में मठपुरैना शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 93 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। 

10 Mar 2023 01:45PM,
by: Tikendra Sinha