Tikendra Sinha

Generic placeholder image

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 85वें अधिवेशन की ऐतिहासिक सफलता के लिये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, देश भर से आये एआईसीसी डेलीगेट्स, पीसीसी डेलीगेट्स, आमंत्रित अतिथिगण के प्रति आभार व्यक्त किया है। अधिवेशन को अभूतपूर्व बनाने के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विशेष आभार जिनकी इच्छाशक्ति मार्गदर्शन से यह आयोजन हुआ। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष पवन बंसल, सह आयोजक तारिक अनवर, प्रभारी कुमारी सेलजा एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उन सभी पदाधिकारियों जिनके प्रत्यक्ष मार्गदर्शन से इतना बड़ा आयोजन हुआ सभी के प्रति आभार एवं कृतज्ञता। 

27 Feb 2023 05:31AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने कल आठ घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया और आज उन्हे राउज एवेन्यू में विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा जिसके विरोध में आम आदमी पार्टी ने देशभर में प्रदर्शन करने का फैसला किया है, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने ट्विट करते हुए कहा की "देश के लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले महान शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को एक फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया है ,इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी कल देश भर में विरोध प्रदर्शन करेगी।" सिसोदिया के गिरफ़्तारी पर आम आदमी पार्टी करेगी प्रदर्शन

27 Feb 2023 03:49AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री चंद्रशेखर आजाद कीपुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि श्री आजाद की देश भक्ति और साहस आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। मातृभूमि की आजादी के लिए उनमें अद्भुत जुनून था। आजाद जी ने संकल्प लिया था कि ब्रिटिश सरकार के सामने कभी घुटने नहीं टेकेंगे, आजाद हैं आजाद ही रहेंगे। उन्होंने अपना संकल्प टूटने नहीं दिया और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।  बघेल ने कहा कि चंद्रशेखर जी के बलिदान ने हजारों युवाओं के भीतर क्रांति की मशाल जला दी। उनका बलिदान अमूल्य है, जिसका ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता।

27 Feb 2023 03:10AM,
by: Tikendra Sinha