Tikendra Sinha

Generic placeholder image

राजीव युवा मितान क्लब से जुड़कर प्रदेश के युवा छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा एवं यहां के रीति-रिवाज को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस योजना के माध्यम से युवा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी हो रहे हैं। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में नगरीय एवं पंचायत क्षेत्रों में गठित 481 राजीव युवा मितान क्लब से जुड़कर यहां के युवा क्षेत्र के विकास में एवं सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद हितग्राहियों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। जिले में नगरीय एवं पंचायत क्षेत्रों में राजीव युवा मितान क्लब के 102 सदस्यों को कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. की पहल पर मीटर रीडिंग एवं बिजली बिल वितरण का कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है, जिसका निर्वहन मितान क्लब के सदस्य बखूबी कर रहे हैं।  राजीव युवा मितान क्लब से मिल रहा है युवाओं को रोजगार

25 Feb 2023 12:05PM,
by: Tikendra Sinha