मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप प्रदेश के वनवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में वर्तमान में समर्थन मूल्य पर 65 लघु वनोपजों की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार का यह फैसला वनाचंल के वनवासियों तथा आदिवासियों के हित में अहम् साबित हो रहा है। लघु वनोपजों की संख्या में वृद्धि होने से उनकी आय में भी बढ़ोतरी हुई है। लघु वनोपजों के संग्रहण में देश में अव्वल राज्य छत्तीसगढ़
25 Feb 2023 05:21AM,by: Tikendra Sinha
दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय और इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में “भारतीय ज्ञान परंपरा : समय के साथ संवाद” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन 24 फ़रवरी 2023 को हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. के.पी. सिंह, निदेशक, गाँधी भवन, दिल्ली विश्वविद्यालय, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री प्रणय कुमार, प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं स्तंभकार, सम्मानित अतिथि के रूप में डॉ. संजीव पांचाल, सहायक निदेशक, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र के रूप में उपस्थित रहे।
25 Feb 2023 05:21AM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल, युवा मामलों के कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर भारत सरकार द्वारा 25 फरवरी 2023 को युवा सम्मेलन के लिए श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय पहुंच रहे है जहां वे युवाओं से संवाद करेंगे। इसी कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए बहुउपयोगी मोबाइल एप का शुभराम भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि इस मोबाइल एप के उपयोग से विद्यार्थी एवं शिक्षक विश्वविद्यालय संबंधित सारे कार्य मोबाइल से ही कर सकेंगे। साथ ही विश्वविद्यालय पत्रिका "एसआरयू वर्ल्ड" का भी विमोचन किया जाना है।
25 Feb 2023 05:21AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार अनल प्रकाश शुक्ल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्व. शुक्ल छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता के प्रकाश स्तंभ थे। आने वाली पीढ़ियां उनके कृतित्व और व्यक्तित्व से प्रेरणा प्राप्त करती रहेंगी। श्री बघेल ने स्व. श्री शुक्ल के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
24 Feb 2023 02:34PM,by: Tikendra Sinha
प्रत्यक्ष नाम मां ने अपने बेटे का रखा था, ताकि हमेशा उसकी आंखों के सामने रहे। लेकिन जब प्रत्यक्ष थोड़ा बड़ा हुआ, तो पता चला कि वो ठीक से देख नहीं पाता है। प्रत्यक्ष की मां नीलावती राठिया के लिए यह दुख पहाड़ के समान था। परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के चलते इलाज करा पाना भी संभव नहीं हो पा रहा था। अब चहक रही है कोमल, पायल और मुस्कुरा रहा है युवान
24 Feb 2023 02:34PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल से शहरी क्षेत्र के स्लम बस्तियों में रहने वाले गरीब परिवारों को निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से अब तक 41 लाख 57 हजार 878 लोगों का इलाज मोबाइल मेडिकल यूनिट के चिकित्सा दल द्वारा स्लम बस्तियों में लोगों के घरों के पास ही पहुंचकर किया गया है। योजना के तहत अब पूरे राज्य के नगरीय क्षेत्रों के स्लम बस्तियों में चिकित्सक, पैरामेडिकल टीम, मेडिकल उपकरण एवं दवाओं से लैस 120 मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रही है। इस योजना के माध्यम से अब तक 9 लाख 75 हजार 255 मरीजों की पैथालॉजी टेस्ट की जा चुकी है। साथ ही 35 लाख 25 हजार 895 से अधिक मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी दी गई हैं। लाभान्वित मरीजों में 2 लाख 68 हजार 475 से ज्यादा मेहनत-मजदूरी करने वाले लोगों ने भी निःशुल्क ईलाज जांच सुविधा का फायदा उठाया हैं।
24 Feb 2023 02:34PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









